Stock Market Opening Bell: शेयर बाजार की शुरुआत भले ही अच्छी नहीम रही लेकिन दोपहर के कारोबार में शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.12:10 बजे तक सेंसेक्स 800 अंकों (0.99%) से अधिक की बढ़त के साथ 83,315.12 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 50 भी 211.75 अंकों (0.84%) की तेजी के साथ 25,461.85 के स्तर को पार कर गया है. लगातार गिरावट के बाद बाजार में आज यह तेजी निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है.
आज यानी अक्टूबर 4, 2024 को स्टॉक मार्केट खुलते ही गिरावट देखने को मिली.सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक गिरकर 33,200 के नीचे आ गया, जबकि निफ्टी भी 25,200 से नीचे टूट गया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई है जिसकी वजह से बाजार में नकारात्मक माहौल बन गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज सुबह प्री ओपनिंग में सेंसेक्स 252.85 अंक (0.31%) गिरकर 82,244.25 के लेवल पर और निफ्टी 68.20 अंक (0.27%) टूटकर 25,181.90 के लेवल पर खुला. जिसके बाद सुबह 9 बजकर 30 मिनट के करीब सेंसेक्स 400.86 अंक(0.49%)की गिरावट के साथ 82,194.98 और निफ्टी 127.70 (0.51%) की गिरावट के साथ 25,122.40 पर कारोबार कर रहा था.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 82,051.86 और निफ्टी 25,094.55 के निचले स्तर पर जा पहुंचा.
बीते दिन सेंसेक्स 1,769 अंक या 2.10 प्रतिशत गिरकर 82,497 और निफ्टी 546 अंक या 2.12 प्रतिशत गिरकर 25,250 पर बंद हुआ. इस भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 10 लाख करोड़ रुपये कम होकर 465 लाख करोड़ रुपये रह गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं