विज्ञापन

Share Market: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्‍स 700 अंक नीचे गिरा, निफ्टी 23,300 के नीचे आया, रुपये का हाल जान लीजिए 

शेयर मार्केट में आज गिरावट देखी जा रही है. प्री ओपन में BSE सेंसेक्‍स 300 अंक तक नीचे सरक गया था. वहीं NSE निफ्टी 50 करीब 80 अंक नीचे गिरा था, जो बाद में 23,400 के करीब कारोबार करता दिखा. जानिए पूरा अपडेट.

Share Market: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्‍स 700 अंक नीचे गिरा, निफ्टी 23,300 के नीचे आया, रुपये का हाल जान लीजिए 
Share Market : आज ग्‍लोबल मार्केट से ही बाजार में गिरावट के संकेत देखे जा रहे थे.

Share Market Open: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन ग्‍लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों के बीच शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है. फ्लैट ओपनिंग के बाद, BSE सेंसेक्‍स करीब 1 फीसदी या 699.74 अंक नीचे गिरकर 73,959 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 50 करीब 0.83% या 194 अंक नीचे गिरकर 23,290 के करीब कारोबार करता दिखा.  

रुपये की शुरुआत, आज भी अच्‍छी नहीं रही और शुरुआती कारोबार में ये डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 95.50 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

इससे पहले प्री ओपन में BSE सेंसेक्‍स 300 अंक तक नीचे सरक गया था. बा में ये 74,500 के करीब कारोबार करता दिखा. वहीं NSE निफ्टी 50 करीब 80 अंक नीचे गिरा था, जो बाद में 23,400 के करीब कारोबार करता दिखा. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले ही मिले थे गिरावट के संकेत

इससे पहले गिफ्ट निफ्टी 23,469 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 134 अंकों की कमी है. यह भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ संकेत नहीं था और पहले ही अंदेशा जताया जा रहा था कि सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुल सकते हैं. मार्केट खुला तो यही हुआ. इससे पहले अमेरिका-ईरान वार्ता से उपजे तनाव के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 228.91 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 51,307.79 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 9.94 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 7,609.90 पर पहुंच गया. नैस्डैक कंपोजिट 7.09 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 27,093.90 पर बंद हुआ था. 

ये भी पढ़ें: अदाणी समूह की कंपनियों का वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.53 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पूंजीगत व्यय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com