भारतीय शेयर बाजार में पिछले एक साल से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली और भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों के लिए सही स्टॉक चुनना एक चुनौती बना हुआ है. ऐसे माहौल में, फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी NGL Fine Chem एक 'छुपा रुस्तम' साबित हुई है, जिसने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है.
शेयर बाजार में आज का हाल
आज यानी 10 फरवरी 2026 को भी इस स्टॉक में तेजी का रुख बना हुआ है. सुबह 11:38 बजे तक NSE पर NGL Fine Chem का शेयर ₹2,236.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो कि पिछले बंद के मुकाबले 0.77% की बढ़त है.
NGL Fine Chem के शेयर ने समय-समय पर निवेशकों के पैसे को कई गुना बढ़ाया है...
- 1 महीने का रिटर्न: इस फार्मा स्टॉक ने महज एक महीने में 54% की तूफानी तेजी दिखाई है.
- 6 महीने का रिटर्न: पिछले छह महीनों में इसने 83.43% की बढ़त दर्ज की है.
- 1 साल का रिटर्न: एक साल पहले निवेश करने वालों को 48.15% का मुनाफा हुआ है.
शानदार Q3 रिजल्ट ने भरी उड़ान
कंपनी के शेयरों में हालिया तेजी की सबसे बड़ी वजह इसके दिसंबर तिमाही (Q3) के शानदार नतीजे हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 1,135.43% उछलकर ₹15.69 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में महज ₹1.27 करोड़ था. कंपनी का कुल रेवेन्यू 43.11% बढ़कर ₹127.51 करोड़ रहा है.
6 महीने में ₹83,430 का मुनाफा
अगर आपने 6 महीने पहले NGL Fine Chem के शेयरों पर भरोसा जताया होता तो काफी फायदे में रहते. अगस्त 2025 में जब यह शेयर लगभग ₹1,219 के स्तर पर था, तब किया गया ₹1 लाख का निवेश आज बढ़कर ₹1,83,430 हो गया होता. महज आधे साल के भीतर 83.43% के शानदार रिटर्न के साथ आपको ₹83,430 का मुनाफा मिलता.
क्या करती है कंपनी?
1981 में स्थापित और मुंबई में मुख्यालय वाली यह कंपनी फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स और इंटरमीडिएट्स बनाने में माहिर है. यह न केवल इंसानों बल्कि जानवरों (Veterinary) के हेल्थ सेक्टर के लिए भी दवाएं बनाती है. कंपनी दुनिया के 45 से ज्यादा देशों में अपने उत्पाद एक्सपोर्ट करती है.इसके पास 400 से ज्यादा बड़े क्लाइंट्स हैं.महाराष्ट्र के नवी मुंबई और तारापुर में कंपनी के पास एडवांस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और रिसर्च सेंटर हैं.
बेहतरीन फंडामेंटल्स और मजबूत ग्लोबल डिमांड के कारण NGL Fine Chem ने बाजार के दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.फार्मा सेक्टर की इस कंपनी ने अपनी जबरदस्त ग्रोथ से यह साबित कर दिया है कि सही समय पर पहचाने गए मल्टीबैगर स्टॉक्स कम समय में भी आपकी संपत्ति को लगभग दोगुना करने की ताकत रखते हैं.
नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है, इसलिए किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से राय जरूर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं