विज्ञापन

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: कॉर्पोरेट वर्ल्ड के दिग्गजों को आज मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: एनडीटीवी प्रॉफिट के बिजनेस लीडरशिप अवाॉर्ड का आज ऐलान होने जा रहा है. जानिए किन-किन कैटेगरीज में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स.यहां देखिए जूरी मेंबर्स, अवॉर्ड कैटेगरी और सहित सभी नॉमिनीज की पूरी लिस्ट.

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: कॉर्पोरेट वर्ल्ड के दिग्गजों को आज मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट
NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली जूरी करेगी विजेताओं का फैसला

NDTV Profit Business Leadership Awards 2026: एनडीटीवी प्रॉफिट के बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन आज यानी रविवार, 26 जुलाई को होने जा रहा है. इस खास समारोह में भारतीय बिजनेस इंडस्ट्री के दिग्गजों, कंपनियों और नए विचारों को सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान उन लीडर्स और कंपनियों को अवॉर्ड दिए जाएंगे, जिन्होंने अपने काम, मजबूत लीडरशिप, इनोवेटिव सोच और शानदार परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. इन अवॉर्ड्स के लिए विजेताओं को चुनने के लिए दो आसान स्टेप्स अपनाए गए हैं. इसमें कंपनियों की परफॉर्मेंस और जूरी मेंबर्स की रिपोर्ट, दोनों का ध्यान रखा गया है.

कैसे चुने गए विनर्स? जानिए सेलेक्शन प्रोसेस

इन अवॉर्ड्स के लिए सबसे पहले कंपनियों को तय फाइनेंशियल और बिजनेस स्टैडर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया. इसके बाद इन नामों की समीक्षा एक स्वतंत्र जूरी ने की. जूरी ने केवल आंकड़ों पर ही नहीं, बल्कि कंपनी के लीडरशिप, ,स्ट्रैटजी, इनोवेशन और इंडस्ट्री पर उसके प्रभाव जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए अंतिम विजेताओं का चयन किया.

किन-किन कैटेगरी में दिए जाएंगे अवॉर्ड?

एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में  कई अहम कैटेगरी बनाए गई हैं. इनमें बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (Business Leader of the Year),आईपीओ ऑफ द ईयर (IPO of the Year),एआई चैंपियन ऑफ द ईयर (AI Champion of the Year), वेल्थ क्रिएटर ऑफ द ईयर (Wealth Creator of the Year), न्यू इकोनॉमी लीडर ऑफ द ईयर (New Economy Leader of the Year) और शामिल हैं.

इनके अलावा, समारोह में कई खास एडिटोरियल अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे. इनमें समाज और अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वालों के लिए रीफॉर्मर ऑफ द ईयर (Reformer of the Year), सामाजिक कार्य करने वालों के लिए फिलेन्थ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर (Philanthropist of the Year) और  एंटरटेनमेंट इंडस्टट्री के दिग्गजों के लिए एंटरटेनर ऑफ द ईयर (Entertainer of the Year) जैसी कैटेगरी शामिल हैं.

इतना ही नहीं, अपनी नई सोच से मिसाल कायम करने वालों को ट्रेलबलेजर ऑफ द ईयर (Trailblazer of the Year), स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वालों को आत्मनिर्भरता चैंपियन (Atmanirbharata Champion) और उद्योग जगत में लाइफटाइम योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट (Lifetime Achievement) अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

कौन करेगा विजेताओं का फैसला? जूरी में कौन-कौन शामिल हैं? 

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के विजेताओं का चयन भारतीय उद्योग जगत और रेगुलेटरी बॉडीज के अनुभवी दिग्गजों की एक विशेष जूरी ने किया है, जिसके अध्यक्ष भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैनसुनील भारती मित्तल हैं. जूरी में  कई बड़े नाम शामिल है... 

  • सुनील भारती मित्तल (जूरी चेयरपर्सन - चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज)नोएल एन. टाटा (चेयरमैन, टाटा ट्रस्ट्स)
  • यूके सिन्हा (पूर्व चेयरमैन, SEBI)
  • किरण मजूमदार-शॉ (चेयरपर्सन, बायोकॉन ग्रुप)
  • सी. एस. सेट्टी (चेयरमैन, एसबीआई - SBI)
  • जयंत सिन्हा (प्रेसिडेंट, एवरस्टोन ग्रुप और पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री)
  • रमेश दमानी (वैल्यू इन्वेस्टर और सदस्य, BSE)
  • सिरिल श्रॉफ (मैनेजिंग पार्टनर, सिरिल अमरचंद मंगलदास)
  • संजीव कृष्णन (चेयरपर्सन, PwC इंडिया)

प्रमुख कैटेगरीज और उनके नॉमिनी (Categories & Nominees)

1. बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर (Business Leader of the Year - Private Sector)

यह अवॉर्ड ऐसे बिजनेस लीडर को दिया जाता है, जिसने अपने लीडरशिप, लॉनमग टर्म विजन और ,स्ट्रैटजी के जरिए कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया हो.

  • अनीश शाह (ग्रुप सीईओ एवं एमडी, महिंद्रा ग्रुप)
  • के. एन. राधाकृष्णन (डायरेक्टर एवं सीईओ, टीवीएस मोटर)
  • पी. वेंकटेशलू (एमडी एवं सीईओ, ट्रेंट)
  • इंदर टी. जयसिंघानी (चेयरमैन एवं एमडी, पॉलिकैब इंडिया)
  • विनीता गुप्ता (सीईओ, लुपिन)
  • राजीव बजाज (एमडी एवं सीईओ, बजाज ऑटो)
  • हिसाशी ताकेउची (एमडी एवं सीईओ, मारुति सुजुकी इंडिया)
  • एस. एन. सुब्रह्मण्यन (चेयरमैन एवं एमडी, एलएंडटी - L&T)

वहीं, पब्लिक सेक्टर (Public Category) में कैप्टन जगमोहन, आईएन (रिटायर्ड) (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स), मनोज जैन (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड), के. सदाशिव मूर्ति (भेल - BHEL), गुरदीप सिंह (एनटीपीसी - NTPC) और अरुण कुमार सिंह (ओएनजीसी - ONGC) शामिल हैं.

2. आईपीओ ऑफ द ईयर (IPO of the Year): कौन-कौन हैं रेस में?

इस कैटेगरी के लिए उन कंपनियों को नॉमिनेट किया गया है, जिन्होंने शेयर बाजार में अपनी शानदार एंट्री से निवेशकों का ध्यान खींचा. विजेताओं का चुनाव उनके आईपीओ साइज (Offer Size), रिटेल निवेशकों के रिस्पॉन्स (Retail Subscription), बड़े निवेशकों की दिलचस्पी (Non-Retail Subscription) और 31 मार्च 2026 तक लिस्टिंग के बाद निवेशकों को मिले सालाना रिटर्न (Annualised Return) के आधार पर किया गया है.

  • मीशो (Meesho)
  • ग्रो (Groww - Billionbrains Garage Ventures)
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC)
  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India)
  • लेंसकार्ट (Lenskart Solutions)
  • एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services)
  • टाटा कैपिटल (Tata Capital)

3. एआई चैंपियन ऑफ द ईयर (AI Champion of the Year)

इस कैटेगरी उन कंपनियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाउंडेशन मॉडल, नए AI प्रोडक्ट्स और भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है.

  • सर्वम (Sarvam)
  • नेयसा (Neysa)
  • फ्रैक्टल (Fractal)
  • क्योर.एआई (Qure.ai)
  • कार्य (Karya)
  • इमर्जेंट (Emergent)

4. वेल्थ क्रिएटर ऑफ द ईयर (Wealth Creator of the Year)

यह अवॉर्ड ऐसी लिस्टेड कंपनी को दिया जाता है, जिसने लगातार बेहतर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, मुनाफा, मजबूती और शेयरधारकों के लिए वैल्यू क्रिएट की हो.इस कैटेगरी के नॉमिनी हैं... 

  • लुपिन (Lupin)
  • टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)
  • गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products)
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties)
  • फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions)
  • महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group)

5. न्यू इकोनॉमी लीडर ऑफ द ईयर (New Economy Leader of the Year)

यह अवॉर्ड नई जमाने की उन कंपनियों के लिए है, जो 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्ट हुई थीं. विजेता का चुनाव 5 बराबर पैमानों के आधार पर किया गया है जिसमें कंपनी की कमाई (Revenue), मुनाफे में बढ़ोतरी (Profit Growth), शेयर की कीमत में उछाल और उनके औसत रेवेन्यू-प्रॉफिट का कुल परफॉर्मेंस देखा गया है.

  • इटरनल / जोमैटो (Eternal / Zomato)
  • पीबी फिनटेक / पॉलिसीबाजार (PB Fintech / Policybazaar)
  • नायका (Nykaa / FSN E-Commerce)
  • कारट्रेड टेक (CarTrade Tech)
  • डेल्हीवरी  (Delhivery)

6. फिलेन्थ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर (Philanthropist of the Year)

इस कैटेगरी में ऐसे व्यक्ति या परिवार को सम्मानित किया जाएगा, जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक कल्याण और सार्वजनिक हित के क्षेत्र में अपने परोपकारी कार्यों से बड़ा और मापने योग्य बदलाव लाया हो. यह सम्मान उन लोगों के लिए है, जिन्होंने कारोबार के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

  • शिव नादर एवं किरण नादर
  • अजीम प्रेमजी
  • नंदन नीलेकणी एवं रोहिणी नीलेकणी
  • नितिन कामथ एवं निखिल कामथ
  • सुष्मिता बागची

डाटा और एक्सपर्ट्स की राय से चुने गए विजेता

'एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026' का मकसद सिर्फ सफल कंपनियों को सम्मानित करना नहीं है, बल्कि उन लीडर्स को पहचान देना है जिन्होंने अपनी नई सोच, मजबूत लीडरशिप और काम से समाज में बदलाव लाया है. यही वजह है कि विजेताओं को चुनते वक्त कंपनी के आंकड़ों (Data) के साथ-साथ अनुभवी जूरी की राय को भी पूरा महत्व दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV Profit Business Leadership Awards, Business Leadership Awards, NDTV Profit Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com