विज्ञापन
23 minutes ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Live Updates:  सोने और चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से जारी 'क्रैश' पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. बीते दिन यानी मंगलवार को कमोडिटी मार्केट (MCX) में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली, जहां चांदी 13% और सोना 5% से ज्यादा की छलांग लगाकर बंद हुआ. अगर आप आज शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको सोने-चांदी की ताजा कीमतों  पर नजर रखना जरूरी है.

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको देंगे सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट, आपके शहर (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि) में 22K और 24K का भाव और एक्सपर्ट्स की वो राय जो आपको बताएगी कि दाम अब और बढ़ेंगे या फिर गिरेगी ....

Gold, Silver Rate Today, 4 February 2026 LIVE UPDATES:

Gold Silver Price Mcx Live: सोना- चांदी क्यों हो रहा महंगा?

Gold Silver Price News Mcx Live: Lemonn Markets Desk के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि सोना और चांदी ने मंगलवार को तेज रिकवरी दर्ज की, जिससे कई दिनों की गिरावट थम गई.उनके मुताबिक, यह तेजी सेफ-हेवन डिमांड और सस्ते भाव पर खरीदारी की वजह से आई है.

गौरव गर्ग ने बताया कि पहले की गिरावट मजबूत डॉलर,बिकवाली और टेक्निकल बाउंस की वजह से तेज हुई थी.अब रिकवरी से निवेशकों का भरोसा लौटता दिख रहा है, हालांकि बाजार में वोलैटिलिटी बना रह सकता है.

Gold Silver Live: क्या अभी निवेश करना सही है? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Gold-Silver Price Recovery:केडिया एडवायजरी और कई दूसरे एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में आई यह तेजी 'शॉर्ट-कवरिंग' हो सकती है. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे एक साथ सारा पैसा लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा में निवेश करें, क्योंकि ग्लोबल मार्केट  में अब भी अस्थिरता बनी हुई है.अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं  तो  आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट जरूर देख लें.

Gold Silver Rate Today LIVE: आज मुंबई ,कोलकाता और चेन्नई में क्या है सोने का भाव?

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹15,394 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की बात करें, तो यहाँ आज का रेट ₹14,111 प्रति ग्राम है.

कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,394 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,111 प्रति ग्राम पर स्थिर बना हुआ है.

चेन्नई में आज  24 कैरेट सोने का भाव ₹15,568 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चेन्नई में 22 कैरेट सोने का आज का ताजा रेट ₹14,271 प्रति ग्राम है.

Gold and Silver Prices Live: दिल्ली में आज सोने का भाव

Gold Prices in Delhi Today, February 4, 2026:  देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में अच्छी खासी मजबूती देखी जा रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,409 प्रति ग्राम यानी ₹1,54,090 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. वहीं, अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना देख रहे हैं, तो इसका भाव ₹14,126 प्रति ग्राम यानी ₹1,41,260 प्रति 10 ग्राम)है.

Gold Silver Rate Today LIVE: ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी

Gold Rate Today, February 4 LIVE: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold rebound) में जबरदस्त 'बाउंस बैक' देखने को मिल रहा है. बुधवार,4 फरवरी को सोने के दाम 2.2% की शानदार बढ़त के साथ $5,044.74 प्रति औंस के पार निकल गए. दिलचस्प बात यह है कि इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को सोने ने 5.9% की ऐतिहासिक छलांग लगाई थी, जो साल 2008 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है.

स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 2.2% की बढ़त के साथ $5,044.74 प्रति औंस पर पहुंच गया है. याद रहे कि मंगलवार को इसमें 5.9% की तेजी आई थी, जो नवंबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी दैनिक बढ़त है.

अमेरिकी वायदा बाजार (U.S. Gold Futures) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 2.7% चढ़कर $5,067.0 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

Gold-Silver Prices Live: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी, क्या फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड

Gold-Silver Price Today : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है और सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी हुई है. मंगलवार को चांदी की कीमतों में ₹24,000 (9.23%) का भारी उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची. इससे पहले सोमवार को चांदी में ₹52,000 की बड़ी गिरावट आई थी. गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को चांदी ₹4,04,500 के अपने ऑल टाइम हाई पर थी, जहां से मुनाफावसूली के कारण इसमें करीब 36% की भारी गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब बाजार फिर से संभलता नजर आ रहा है.

Gold-Silver Price Live: : सोना 7,000 तो चांदी 30,000 से ज्यादा चढ़ा

Gold, Silver Rate Today: कमोडिटी मार्केट (MCX) में मंगलवार को चांदी की कीमतों ने इतिहास रचते हुए 13.07% की बढ़त दर्ज की. चांदी ₹30,881 की छलांग लगाकर ₹2,67,142 प्रति किलो पर बंद हुई. वहीं, सोना भी पीछे नहीं रहा और 5.16% यानी ₹7,307 की मजबूती के साथ ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में आई इस अचानक रिकवरी से उन निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं जो भारी गिरावट से डरे हुए थे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com