विज्ञापन

Gold-Silver Prices Today: चांदी करीब 8 हजार सस्ती तो सोना 2 हजार रुपये गिरा, कब थमेगी कीमतों में ये बड़ी हलचल

Gold-Silver Prices Rate Today: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से दुनियाभर के बाजारों में उठा पटक का दौर जारी है. इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है.

Gold-Silver Prices Today: चांदी करीब 8 हजार सस्ती तो सोना 2 हजार रुपये गिरा, कब थमेगी कीमतों में ये बड़ी हलचल

Gold-Silver Prices Rate Today: ईरान-इजरायल जंग के बीच सोने-चांदी की चमक लगातार फीकी होती हुई नजर आ रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार एक बार फिर से 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,58,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गईं, जबकि इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,60,303 रुपए थीं. यानी एक दिन में सोने का भाव 1,904 रुपए गिर गया है.

चांदी की चाल

वहीं अगर चांदी की बात करें तो शुक्रवार को चांदी का भाव 2,60,488 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जिसकी कीमत बीते गुरुवार को 2,68,301 रुपए प्रति किलोग्राम थी. आंकड़ों से साफ है कि एक ही दिन में चांदी की कीमत 7,813 रुपए प्रति किलो कम हो गई.

Gold-Prices Rate Today

Gold-Prices Rate Today

एमसीएक्स पर हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 269 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,002 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 2,099 रुपए गिरकर 2,65,863 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.

शुरुआती कारोबार के समय 1,60,251 रुपए पर खुलने के बाद एक समय सोने की कीमतें 1,60,673 रुपए के दिन के हाई लेवल को टच कर गई थीं, जबकि दिन का लोअर लेवल 1,58,764 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, चांदी ने 2,66,001 रुपए पर कारोबार की शुरुआत की और एक समय इसकी कीमतें 2,69,186 रुपए के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गई थीं, वहीं इसका निचला स्तर 2,60,752 रुपए प्रति किलो का रहा.

लेवल को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

लेवल की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार 1,56,000 से 1,57,000 रुपए का लेवल सोने के लिए स्ट्रॉग है. जब तक सोने की कीमतें इस लेवल के ऊपर बनी रहती हैं, तब तक शॉर्ट टर्म में इसके अंदर तेजी देखी जा सकती है. वहीं अगर कीमत 1,65,000 रुपए से ऊपर जाती हैं तो यह 1,75,000 से 1,80,000 रुपए तक का नया लेवल बना सकता है.

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से दुनियाभर के बाजारों में उठा पटक का दौर जारी है. इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है. एक्सपर्ट ने बताया है कि अमेरिकी डॉलर के रेट और तेल की कीमतों ने बाजार का माहौल बिगाड़ा हुआ है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कच्चे तेल की सप्लाई रुकने से पेट्रो-डॉलर सिस्टम मजबूत हो रहा है, नतीजन सोने में डॉलर के उलट गिरावट देखी जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com