Gold Silver Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव (Gold-Silver Rates Volatility) के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ गोल्ड मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. वहीं चांदी में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दिखी. सिल्वर सोमवार के बंद भाव 2,62,620 रुपये/किलो से 3 हजार से ज्यादा की गिरावट के साथ 2,59,997 के स्तर पर खुली. इसमें और गिरावट देखी गई.
शुरुआती कारोबार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ खुलने के बाद एक झटके में 5,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. 5,300 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 2.57 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.57 लाख रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. चांदी 4.20 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 1.63 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है. वहीं सोना 1.94 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 37,000 रुपये से ज्यादा नीचे जा चुका है.
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर बड़ा अपडेट दे रहे हैं. साथ ही देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, आदि में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव भी बता रहे हैं. इतना ही नहीं, निवेशकों के लिए हम सोने-चांदी पर एक्सपर्ट्स की राय भी बता रहे हैं. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको यहां हर जानकारी मिलेगी.
Gold, Silver Rate Today, 10 February 2026 LIVE UPDATES:
Silver Rates Today Live: चांदी कितना सस्ता हुआ?
Silver Prices Today Live: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट. चांदी का भाव 2,57,500 रुपये/किलो रह गया है.

Gold Rates in Different Cities: देश के अलग-अलग शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम
आज दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,58,060 रुपये/10 ग्राम के करीब बिक रहा है, जबकि मुंबई में सोना, दिल्ली से सस्ता है. मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,57,910 रुपये/10 ग्राम है. देश के अन्य बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव नीचे चार्ट में देख सकते हैं.

Gold-Silver Crash: चांदी लुढ़की, सोना भी गिरा, ये है ताजा भाव
Gold-Silver Prices Live Today: आज मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. सुबह करीब 11:30 बजे तक चांदी तो करीब 5,000 रुपये लुढ़क कर 2.58 लाख रुपये/किलो से काफी नीचे आ गई है. वहीं सोने में भी करीब 1,000 रुपये की गिरावट है.

Gold Jewellery Related Shares: गोल्ड में उतार-चढ़ाव के बीच जूलरी शेयरों में तेजी जारी
Gold Related Shares: गोल्ड ज्वैलरी वाली कंपनियों कल्याण ज्वेलर्स और टाइटन के बेहतर रिजल्ट और अमेरिका संग ट्रेड डील में जेम्स-जूलरी पर टैरिफ कटौती के बाद जूलरी शेयरों में तेजी देखी गई. सोमवार को टाइटन के शेयर फ्राइडे क्लोजिंग प्राइस से 60 रुपये ऊपर खुलने के बाद 2.3% की तेजी के साथ दिन के सबसे ऊंचे लेवल 4,237 रुपये पर पहुंच गए थे, जो बाद में प्रॉफिट बुकिंग के बाद 4,200 रुपये पर आ गए. वहीं मंगलवार को एक बार फिर इसमें तेजी देखी जा रही है. आज सुबह 10:45 बजे इसमें 0.25% या 10 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई.
Gold- Silver Prices Crash Live: एक झटके में 5,300 रुपये गिर गए चांदी के दाम, सोना भी हुआ सस्ता
Gold- Silver Prices Crash Live Today 10 February 2026: आज मंगलवार को मार्केट खुलते ही चांदी के दाम 5,300 रुपये से ज्यादा गिर गए. सोने का भाव भी शुरुआती कारोबार में 1,500 रुपये गिर गया. सुबह करीब 9:50 बजे सोना 650 रुपये की गिरावट के साथ 1.57 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 5,057 रुपये की गिरावट के साथ 2.57 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी.

Gold Silver Price Live MCX: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट, जानें ताजा भाव
कल की तेजी के बाद आज यानी 10 फरवरी 2026 की सुबह MCX में प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने और चांदी के रेट्स में गिरावट देखी जा रही है. आज सुबह 9 बजे के करीब एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,56,541 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है. पिछले बंद भाव ₹1,58,066 के मुकाबले इसमें ₹1,525 (0.96%) की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज यह ₹1,56,001 पर ओपन हुआ था.
चांदी की कीमतों (Silver MCX Rate)में भी आज नरमी देखी जा रही है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर ₹2,59,491 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. पिछले बंद भाव (₹2,62,620) की तुलना में चांदी में ₹3,129 (1.19%) की कमी आई है. आज चांदी ₹2,59,997 के स्तर पर खुली थी.
Gold-Silver Price Live: दिल्ली में आज सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल जारी है. अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो जान लें कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.दिल्ली में चांदी की चमक बढ़ी है और यह ₹3,01,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है.
Gold-Silver Prices Live on Comex: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी!
Gold-Silver Prices Comex Live 10 February 2026: इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई. Comex पर गोल्ड करीब 0.32% की गिरावट के साथ 5,063 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा. सिल्वर में भी 0.27% की गिरावट देखी गई. चांदी 82.01 डॉलर/औंस पर ट्रेड करती दिखी. प्लैटिनम और कॉपर पर भी दबाव देखा जा रहा है.

Gold Prices Live Updates: कितना बढ़ गया सोने का भाव?
Gold Prices Live IBJA Rates: सोने की कीमतें भी रिबाउंड हुई है. 29 जनवरी को 2.94 लाख रुपये/10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद खूब मुनाफावसूली हुई थी, जिसके बाद कीमतें काफी नीचे गिरी थी. हालांकि पिछले कुछ सत्रों में सोना फिर मजबूत हुआ है. 24 कैरेट सोने, 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट सोने में करीब 2,000 से 2,800 रुपये तक की बढ़त देखी गई है. नीचे चार्ट में देखें ताजा भाव.

Silver Prices Live: कितना बढ़ गया चांदी का भाव?
Silver Prices Today Live Updates: चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी को 4.20 लाख/किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद कीमतें काफी गिरी थीं. पिछले कुछ सत्रों से एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. IBJA के अनुसार, बीते शुक्रवार तक जो चांदी 2.45 लाख के करीब थी, वो 8700 से ज्यादा बढ़ कर 2.54 लाख रुपये/किलो तक हो गई है. चार्ट में देखें.
