विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.52 लाख के पार, चांदी भी हुई बेकाबू, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today: डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और बढ़ते ग्लोबल टेंशन के कारण सुरक्षित निवेश (Safe Haven Demand) की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसने सोने की कीमतों को रॉकेट बना दिया है.

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.52 लाख के पार, चांदी भी हुई बेकाबू, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Silver Price Today in India: जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ता है, तो सोने की कीमतें बढ़ना लगभग तय माना जाता है.

Gold-Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में मची हलचल का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखने लगा है.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच गुरुवार, 7 मई को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी करीब 1% तक मजबूत होकर कारोबार करते दिखे.अगर आप भी आज जेवर खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या चल रहा है...

आज MCX पर क्या है सोने का भाव? (Gold Price Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स सुबह 10:49 बजे तक ₹755 यानी 0.49% की तेजी के साथ ₹1,52,887 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,52,400 का इंट्राडे लो भी छुआ.

MCX पर चांदी में और बड़ी तेजी (Silver Price Tody)

वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिली. MCX पर चांदी ₹3,790 यानी 1.49% उछलकर ₹2,57,055 प्रति किलो के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई.आज सेशन की शुरुआत में चांदी ₹2,54,998 पर खुली थी. कारोबार के दौरान इसका इंट्राडे लो ₹2,54,722 रहा.

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी का ताजा भाव (Today Gold Silver Rates)

सोने की कीमतों में आए ताजा उछाल के बाद, आज (7 मई 2026) भारत के 12 बड़े शहरों में 24 कैरेट (24K)और  22 कैरेट (22K) प्रति ग्राम सोने का भाव कुछ इस प्रकार है...

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने के लिए आपको ₹15,219 और 22 कैरेट सोने के लिए ₹13,953 चुकाने होंगे.
  • मुंबई में आज 24 कैरेट  सोना ₹15,204 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना  ₹13,938 प्रति ग्राम के भाव पर है.
  • बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,204 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का ताजा रेट ₹13,938 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹15,373 प्रति ग्राम  और  22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,093 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है.
  • हैदराबाद में आज 24 कैरेट  सोने का भाव ₹15,204 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,938 प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है.
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹15,204 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,938 प्रति ग्राम दर्ज की गई है.
  • पुणे में आज 24 कैरेट सोने का ताजा रेट ₹15,204 प्रति ग्राम और 22 कैरेट  सोना ₹13,938 प्रति ग्राम के स्तर पर है.

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल गोल्ड-सिल्वर का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है.इसके पीछे कई बड़े कारण हैं. जैसे..

  • कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
  • डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे पहुंचना
  • US-Iran के बीच जारी तनाव
  • सेफ हेवन डिमांड में बढ़ोतरी

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान से न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने और स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज(Strait of Hormuz ) दोबारा खोलने की मांग की है.हालांकि, ईरान ने कहा है कि वह प्रस्ताव पर जवाब देगा. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का कहना है कि उन्हें लगता है कि ईरान समझौता करना चाहता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी गोल्ड और सिल्वर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.COMEX Gold 0.21% बढ़कर $4,703 प्रति औंस पर पहुंच गया.Silver 1.12% मजबूत होकर $78.17 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

कच्चे तेल में उछाल का असर

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंड क्रूड( Brent Crude) 1.21% चढ़कर $102.50 प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं  WTI क्रूड 1.47% बढ़कर $96.48 प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और जियोपॉलिटिकल तनाव से निवेशक को सेफ एसेट यानी सोना-चांदी की तरफ रुख कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज दिल्ली से लेकर मुंबई तक किस भाव पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com