विज्ञापन

कमाई का तगड़ा मौका! इस हफ्ते Angel One और Fynx Capital के शेयरों का होगा बंटवारा, नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

Stock Split Alert: इस हफ्ते शेयर बाजार में एंजेल वन और फिनक्स कैपिटल के शेयरों का स्टॉक स्प्लिट होने जा रहा है. दोनों कंपनियां 1:10 के रेश्यो में शेयरों का बंटवारा कर रही हैं. जानें क्या है रिकॉर्ड डेट और निवेशकों पर इसका क्या असर होगा.

कमाई का तगड़ा मौका! इस हफ्ते Angel One और Fynx Capital के शेयरों का होगा बंटवारा, नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

Stock Split Alert: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है. अगर आप भी अपने पोर्टफोलियो में शेयरों के नंबर्स बढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि इस हफ्ते ब्रोकिंग फर्म एंजेल वन लिमिटेड और फिनक्स कैपिटल लिमिटेड के शेयरों का स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) होने जा रहा है. दोनों ही कंपनियों ने अपने शेयरों को डिवाइड करने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस बड़े ऐलान से निवेशकों को क्या फायदा होगा और आपको कब तक शेयर खरीदने होंगे.

1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर

खास बात यह है कि एंजेल वन और फिनक्स कैपिटल लिमिटेड दोनों ही कंपनियां 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट कर रही हैं. इसका मतलब है कि अगर आपके पास कंपनी का 1 शेयर, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये है, तो स्प्लिट के बाद वह 10 शेयरों, 1 रुपये फेस वैल्यू में बदल जाएगा.

इन तारीखों का रखें ध्यान

फिनक्स कैपिटल लिमिटेड ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 फरवरी, 2026 को चुना है. वहीं, एंजेल वन की रिकॉर्ड डेट 26 फरवरी, 2026 को रहने वाली है.

angel one fynx capital going to stock split

angel one fynx capital going to stock split

इन बातों को मत भूलना

  • शेयर बाजार के नियमों के अनुसार, स्टॉक स्प्लिट का फायदा केवल उन्हीं निवेशकों को मिलता है जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर डीमैट अकाउंट में मौजूद हों.
  • भारत में T+1 सेटलमेंट साइकिल चलती है. इसका मतलब है कि अगर आप स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदने होंगे. रिकॉर्ड डेट वाले दिन शेयर खरीदने पर आपको कोई फायदा नहीं होगा.
angel one fynx capital going to stock split

angel one fynx capital going to stock split

क्यों किया जाता है स्टॉक स्प्लिट?

जब किसी कंपनी के शेयर की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो छोटे निवेशकों के लिए उसे खरीदना मुश्किल होता है. स्टॉक स्प्लिट के जरिए कंपनी अपने शेयरों की फेस वैल्यू घटा देती है, जिससे बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और कीमत कम हो जाती है. इससे शेयर में लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशक भी उसमें निवेश कर पाते हैं.

कैसा है शेयरों का हाल?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की बात करें तो एंजेल वन के शेयर हल्की गिरावट के साथ 2,496.30 रुपये पर बंद हुए थे. वहीं, फिनक्स कैपिटल लिमिटेड का शेयर 65.44 रुपये पर रहा. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक स्प्लिट के बाद इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश मौजूद है. निवेश से पहले अपने सलाहकार से सलाह जरूर लें.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com