भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में शानदार काम करते हुए अदाणी पावर (Adani Power) ने रविवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 1,600 मेगावाट (MW) बिजली सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है. ये सप्लाई अदाणी पावर के आने वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स से की जाएगी.
समझौते की खास बात
इस समझौते की सबसे खास बात इसकी लंबी अवधि और किफायती दर है. अदाणी पावर और MSEDCL के बीच ये पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) अगले 25 सालों के लिए होगा. कंपनी ने बिडिंग प्रोसेस में सबसे कम बोली लगाते हुए ₹5.30 प्रति यूनिट (kWh) के कंबाइंड टैरिफ पर इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल किया है. इस प्रोजेक्ट से बिजली की सप्लाई वित्त वर्ष 2030-31 से शुरू होने की उम्मीद है.
अदाणी पावर अभी के समय में भारत के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा थर्मल पावर विस्तार कार्यक्रम चला रही है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ही कंपनी ने कुल 10,400 मेगावाट क्षमता के पांच बड़े लॉन्ग-टर्म पीएसए (PSA) जीते हैं. अदाणी पावर की मौजूदा क्षमता 18.15 GW है, जिसे फाइनेंशियल ईयर 31-32 तक बढ़ाकर 41.87 गीगावाट करना है. 23.8 गीगावाट की निर्माणाधीन परियोजनाओं में से 13.3 GW के लिए पहले ही समझौते हो चुके हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ना केवल विस्तार कर रही है, बल्कि भविष्य के राजस्व को भी सुरक्षित कर रही है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं