विज्ञापन

अदाणी एंटरप्राइजेज के चौथी तिमाही के नतीजे जारी, रेवेन्यू में 20% उछाल. मुनाफा 31% बढ़ा

Adani Enterprises Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के चौथी तिमाही के नतीजों में कमाल कर दिया है. कंपनी का रेवेन्यू 20.3 फीसदी बढ़ा है.

अदाणी एंटरप्राइजेज के चौथी तिमाही के नतीजे जारी, रेवेन्यू में 20% उछाल. मुनाफा 31% बढ़ा

Adani Enterprises Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे पेश कर दिए हैं. सालाना आधार (YoY) पर अदाणी एंटरप्राइजेज के रेवेन्यू में 20.3% की जबरदस्त ग्रोथ हुई है. पिछले साल की इसी तिमाही में जहां कंपनी का रेवेन्यू 26,966 करोड़ रुपये था, वहीं इस साल ये बढ़कर 32,439 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा कंपनी ने साल 2026 में 9,339 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. वित्त वर्ष 2025 में ये मुनाफा 7,112 करोड़ रुपये था. मतलब, इस साल कंपनी का प्रॉफिट 31% बढ़ गया है.

इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 1.3 रुपए के डिविडेंड की ऐलान भी किया है. ये आंकड़ा साफ तौर पर दर्शाता है कि कंपनी के कोर बिजनेस पोर्टफोलियो में मजबूती बनी हुई है.

EBITDA  में दिखी तेजी

पिछले साल की इसकी तिमाही में कंपनी का EBITDA  4,346 करोड़ रुपये था, जो अब 3 फीसदी बढ़कर 4,479 करोड़ रुपये हो गया है.

15,000 करोड़ का फंडरेजिंग प्लान

नतीजों के साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने ने इक्विटी के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स और नए बिजनेस वर्टिकल्स के विस्तार में कर सकती है. इस कदम से निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि, "कंपनी ने इस साल भी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में लगातार ग्रोथ की है. खास बात ये है कि अब कंपनी की ज्यादातर कमाई उसके मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और माइनिंग सर्विसेज बिजनेस से आ रही है, जो इसके बड़े और स्टेबल ऑपरेशन को दिखाता है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी हवाई अड्डा और गंगा एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम किया. जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, कंपनी भी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को और मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही है."

वन-टाइम गेन से मिली ताकत

इस तिमाही के नतीजों में एक खास बात 3,946 करोड़ रुपये का वन टाइम गेन रहा है. इस मुनाफे ने कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूत किया है. इतना ही नहीं, चौथी तिमाही में अदाणी ग्रुप का बनाया भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को किया गया, जिसे रिकॉर्ड 3.5 साल से कम समय में पूरा करके शुरू कर दिया गया. एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर्स और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में अदाणी ग्रुप ने कई शानदार प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं और दूसरे कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. 

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने किया कमाल

इससे पहले अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने FY26 के नतीजे पेश किए, जिसमें कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹38,736 करोड़ हो गया, जो कि ₹38,000 करोड़ की शुरुआती गाइडेंस से भी ज्यादा है. वहीं कंपनी का EBITDA भी 20% बढ़कर ₹22,851 करोड़ पर पहुंच गया

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल, गैस पर तेल कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- नो टेंशन

ये भी पढ़ें- Market Closing: बाजार में लौटा खरीदारी का दौर, दिखी हल्की रिकवरी, सेंसेक्स 364 तो निफ्टी 134 अंको की गिरावट पर हुआ बंद

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com