विज्ञापन
7 years ago

मध्यप्रदेश में प्राशासनिक तौर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. 37 IPS और 29 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला करना बहुत अहम माना जा रहा है. इसके अलावा रविवार को UPSC सिविल सर्विसेज की प्री परीक्षा होगी. यूपीएससी 2019 (UPSC 2019) की प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam) में दो कंपलसरी पेपर होगें. पेपर- I और पेपर- II दोनों ही 200-200 अंकों के होंगे. सभी सवाल मल्टीपल च्वाइस व आब्जेक्टिव टाइप होते हैं. वहीं मेन्स परीक्षा 1750 अंकों की होती है जबकि इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है. उम्मीदवार का चयन मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्तांकों के आधार पर किया जाता है. बता दें कि UPSC हर साल सिविस सर्विसेज के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है. यूपीएससी सिविस सर्विसेज (UPSC Civil Services) 2 स्टेज में होती है. पहली प्रीलिम्स परीक्षा और दूसरी मेन्स परीक्षा. सिविस सर्विसेज प्री परीक्षा  में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही मेन्स परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलता है.  इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS सहित अन्य अधिकारी पद की रिक्तियों को भरा जाता है. इसके अलावा 2019 ICC Cricket World Cup में आज शाम 3 बजे से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UPSC, 2019 ICC Cricket World Cup, Tennis French Open 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com