केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने के कानून पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सबसे पहले हम ये तय करेंगे कि इस मामले को संविधान पीठ भेजा जाए या नहीं? इसके अलावा ताज महल के आसपास के इलाके में रुके सरकारी प्रोजेक्ट को लेकर यूपी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी पर आज सुनवाई हो सकती है. दरअसल यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए पिछले साल 22 मार्च के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में स्पष्टीकरण की मांग की है. इसके अलावा उज्जैन महाकालेश्वर मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में मंदिर प्रशासन ने नाग पंचमी के दिन भक्तों के दर्शन की व्यस्था को लेकर रिपोर्ट दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कमेटी की रिपोर्ट को प्रेस में सार्वजनिक नहीं करेंगे. कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था, अगर कमेटी की रिपोर्ट को प्रेस में पक्षकार सार्वजनिक करता है तो उसे सलाखों के पीछे भेज देंगे. 5 अगस्त को नागपंचमी है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी जम्मू कश्मीर में सेना ज्वाइन करेंगे और आज से पेट्रोल ड्यूटी करेंगे. वहीं कांवड़ यात्रा की वजह से नोएडा से गाजियाबाद के लिए जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध है. त्रिपुरा में ग्राम पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा. इसके अलावा भारतीय वायु सेना आज आईओएस और एंड्रॉइड पर अपना मोबाइल गेम लॉन्च करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Reservation, Supreme Court, Mahendra Singh Dhoni, IAF