विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान और गुजरात में कुल तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वह सबसे पहले सुबह साढ़े दस बजे गुजरात के पाटन में पहली जनसभा संबोधित करेंगे. फिर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बजकर 45 मिनट पर दूसरी जनसभा करेंगे, वहीं शाम साढ़े चार बजे वह बाड़मेर में तीसरी जनसभा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग हर दिन तीन से चार जनसभाएं कर रहे हैं.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 अप्रैल को गांधी नगर लोकसभा क्षेत्र में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वह सुबह नौ बजे खाटलोडिया वार्ड में जनसंवाद करेंगे, फिर बोडकदेव और थलतेज वार्ड में लोगों से रूबरू होंगे. जबकि सुबह 11 बजे वह वेजलपुर और सरखेज वार्ड में तीसरे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. आखिर में वह एपीएमसी से गढ़िया क्रॉस रोड तक दोपहर बजे रोड शो करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, PM Modi, BJP, Congress, Rahul Gandhi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com