विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के हनुमानगढ़, सीकर और जयपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम ने कल जोधपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'हिंदुत्व' पर जमकर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने गुजरात के सोमनाथ के पुनरुद्धार का बीड़ा उठाया तो उनका सबसे ज्यादा विरोध आपके ही परिवार से बने देश के पहले प्रधानमंत्री ने किया था और आज आप में हमें हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने आए हैं. आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजस्थान के रण में नजर आएंगे. वे अलवर, झुंझूनू और उदयपुर में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज नेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई होगी. खेल के मैदान की बात करें तो आज हॉकी वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Rahul Gandhi, BJP, Congress, Assembly Polls 2018, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com