भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट को जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच डाला है, तथा 71 साल के इतिहास में पहली बार कंगारुओं को उन्हीं की धरती पर हराकर 2-1 से टेस्ट सीरीज़ जीत ली है. उधर, बिहार में NDA के बाद अब महागठबंधन में भी जल्द सीटों का बंटवारा होने वाला है. कांग्रेस, RJD और दूसरी सहयोगी पार्टियां भी सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप देने की कोशिश में हैं. इसके तहत अगले हफ्ते से औपचारिक बातचीत शुरू होगी. बिहार में आज से महागठबंधन के नेता एक साथ बैठकर भोजन और सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श शुरू करेंगे. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने घर पर सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बीच, संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार का दिन भी राफेल को लेकर घमासान भरा होने की उम्मीद है. इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने HAL को एक लाख करोड़ रुपये का सरकारी ऑर्डर देने के मामले में रक्षामंत्री पर संसद में 'झूठ' बोलने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह सदन में अपने बयान के समर्थन में या तो दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें. राहुल गांधी के आरोपों पर रक्षामंत्री ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि यह 'शर्म' की बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष मुद्दे को पूरी तरह से समझे बिना देश को 'गुमराह' कर रहे हैं. उधर, मेघालय की अवैध कोयला खदान में 13 दिसंबर से फंसे 15 खनिकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. नोएडा सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. वहीं, रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरी अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के प्रोमो को तुरंत रोकने के लिए दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई कर सकता है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Rafale Deal