8 years ago
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह आज राजस्थान में रहेंगे. वे जयपुर में युवाओं के साथ संवाद का 'टाउन हॉल' कार्यक्रम करेंगे तो बीकानेर में उनका रोडशो भी होगा. भाजपा सूत्रों ने बताया कि शाह दोपहर बाद जयपुर मानसरोवर के एक निजी स्कूल में आयोजित 'युवा की बात, अमित शाह के साथ' कार्यक्रम में शामिल होंगे. बॉम्बो हाईकोर्ट मराठा आरक्षण की याचिका पर आज सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे उच्च न्यायालय को पुरोहित की याचिका पर आज सुनवाई करने का निर्देश दिया. मालेगांव विस्फोट मामले में विशेष अदालत ने दो नवंबर को पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के बाद औपचारिक रूप से मुकदमा शुरू कर दिया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर आएंगे. यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली राजकीय यात्रा होगी. इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे. वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. भारतीय टीम की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने पर होगी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...