8 years ago
कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आज यानी मंगलवार को घोषित किये जाएंगे. सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में पांचों केंद्रों पर मंगलवार सुबह आठ बजे सुबह मतगणना शुरू होगी. कुल 1248 मतगणना कर्मी तैनात किये गए हैं. कर्नाटक की तीन लोकसभा सीटों शिमोगा, बेल्लारी (अजजा) व मांड्या तथा दो विधानसभा सीटों रामनगरम व जामखंडी पर शनिवार को औसतन 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. सबरीमाला मंदिर भारी सुरक्षा के बीच आज शाम तक खुला रहेगा. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी आज केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे. अयोध्या में आज दीपोत्सव 2018 के आयोजन में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक सोमवार शाम लखनऊ पहुंच गई हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा. पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी थी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...