विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के तहत एक ही चरण में शुक्रवार को वोट डाले गए. राजस्‍थान में 72.14 फीसदी वोटिंग हुई जबकि तेलंगाना से अभी मतदान के आंकड़े नहीं मिले हैं. दोनों राज्यों में मतदान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. तेलंगाना में सुबह 7 बजे से, और राजस्थान में 8 बजे मतदान शुरू हुआ. दोनों राज्यों का विधानसभा चुनाव इस मायने में खास है कि इसके नतीजे अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के रुख का संकेत दे सकते हैं. राजस्थान में सत्ताधारी BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि तेलंगाना में सत्ताधारी TRS अपने दूसरे कार्यकाल के लिए कांग्रेस-नीत पीपल्स फ्रंट से चुनौती का सामना कर रही है. 200-सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिपक्षीय बन गया है. 119-सदस्यीय तेलंगाना में कांग्रेस ने तेलुगूदेशम पार्टी (TDP), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) और तेलंगाना जन समिति (TJS) के साथ गठबंधन किया है और TRS को टक्कर दे रही है. तेलंगाना में 2.80 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. उधर, NEET 2019 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख रही. वहीं, खेल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ जिसमें भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया के 7 विकेट झटकने में सफल रही. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, News, Today News In Hindi, News Today In Hindi, Assembly Elections 2018, Rajasthan Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com