विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

Zareen Khan का मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जिन्हें हम कोविड वॉरियर्स कह रहे हैं असल में वह...

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पर नाराजगी जताई है.

Zareen Khan का मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जिन्हें हम कोविड वॉरियर्स कह रहे हैं असल में वह...
जरीन खान (Zareen Khan) ने लीलावती हॉस्पिटल को लेकर जताया गुस्सा
  • जरीन खान का लीलावती अस्पताल को लेकर फूटा गुस्सा
  • एक्ट्रेस ने कहा कि जिन्हें हम कोविड वॉरियर्स कह रहे हैं असल में वह...
  • जरीन खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पर नाराजगी जताई है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि हम जिन्हें कोविड-19 वॉरियर्स कह रहे हैं, असल में जब हमें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो वह साथ नहीं दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके नाना की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया. कोविड वॉर्ड में टेंप्रेचर चेकिंग के दौरान नतीजा बिल्कुल नॉर्मल आया था, इसके बाद भी वह जबरदस्ती उनके नाना का कोरोना टेस्ट करने की बात कर रहे थे. 

जरीन खान (Zareen Khan) ने बीते दिन अपने साथ हुई घटना हॉस्पिटल में हुई घटना को वीडियो में बयां किया. वीडियो में जरीन खान ने बताया कि रात को उनके नाना की तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. वहां, उन्होंने एक कोविड वॉर्ड बना रखा था, जहां वे सबका टेस्ट कर रहे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि ट्रेंप्रेचर चेक करने के दौरान उनका टेस्ट बिल्कुल नॉर्मल आया था, क्योंकि उनके नाना पहली बार कोरोना के दौरान बाहर निकले हैं. इस बात को लेकर जरीन खान ने खान ने जब अपने नाना के इलाज के लिए बात की तो वहां की स्टाफ ने कहा कि हमको ऐसे ही काम करना है, ये हमारा प्रोटोकॉल है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि स्टाफ का व्यवहार काफी अजीब था. 

जरीन खान (Zareen Khan) ने अपने वीडियो में आगे कहा, "मैं केवल दोस्तों से ही सुनती आ रही थी कि जो भी हो जाए इस दौरान हॉस्पिटल मत जाना, उन्होंने बिजनेस बना रखा है. इसलिए मैंने सोचा कि मैं आप लोगों से यह साझा करूं कि मेरे नाना इतने बूढ़े हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है, फिर भी उन्हें समझ नहीं आया. जिन्हें हम कोविड वॉरियर्स कह रहे हैं, असल में जब हमें उनकी जरूरत है तो वह हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं." एक्ट्रेस ने बताया कि हम नाना का आखिर में घर पर ही लेकर आ गए और सुबह उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में भी लेकर गए. जरीन खान के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zareen Khan, Zareen Khan Video, Zareen Khan On Lilavati Hospital, Zareen Khan Instagram, Zareen Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com