India vs New Zealand Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए. इसके साथ ही विराट कोहली ने वनडे करियर का 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर (Virat Kohli vs Sachin Tendulkar) का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar World Record) तोड़ दिया है. कोहली ने 291वें मैच में सचिन के इस महा रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैच में 18426 रन बनाए थे जिसमें उनके नाम 49 वनडे शतक दर्ज थे. अब कोहली ने 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
विराट कोहली की इस शानदार पारी के बाद उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शानदार अंदाज में रिएक्शन दिया. स्टेडियम में बैठी एक्ट्रेस ने पति का शतक पूरा होते ही सीट से खड़ी हो गईं और जमकर तालियां बजाने लगीं और फ्लाइंग किस करने लगीं. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उनके कई फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
same anushka same bestie ❤pic.twitter.com/2bwS1HqyPq
— h.🌙 (@moonchilddxz) November 15, 2023
आपको बता दें कि क्रिकेटर के अलावा वानखेड़े स्टेडियम में फिल्मी सितारों का भी मेला लगा है. न्यूजीलैंड बनाम भारत देखने के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सभी सितारे स्टेडियम में पहुंचे हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए रणबीर कपूर पहुंचे. वह जल्द फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं. उनके अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची हैं. इन दोनों के साथ एक्टर जॉन अब्राहम भी नजर आए हैं. इतना ही नहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत तमिलनाडु से खास तौर पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच देखने मुंबई गए हैं. इनके अलावा वेंकटेश दग्गुबती ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर स्टेडियम में होने की जानकारी दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं