- टाइगर श्रॉफ ने मारी जबरदस्त बैकफ्लिप
- वीडियो देख दिशा पटानी की बहन ने भी की तारीफें
- टाइगर श्रॉफ का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने काम और फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उनकी फिल्मों में हमेशा जबरदस्त स्टंट्स और एक्शन सीन देखने को मिलते हैं. अपने एक एक्शन सीन की झलक टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर की है, जिसमें वह बैक फ्लिप मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं, दिशा पटानी (Disha Patani) की बहन खुशबू पटानी (Khushboo Patani) ने भी टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन को लेकर उनकी जमकर तारीफ की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मैं अपनी जॉब से बहुत प्यार करता हूं..." एक्टर के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्शन बोलते ही वह बैक फ्लिप मारते हैं. इस एक्शन सीन को वह बखूबी पूरा करते हैं और वहां से चले जाते हैं. उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, "आप, मेरे दोस्त, आप अचूक हो..." वहीं, दूसरी और खुशबू (Khushboo Patani) पटानी ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "और एक्शन, वाओ... परफेक्शन..." उनके अलावा सोशल मीडिया यूजर ने भी टाइगर के वीडियो पर जमकर कमेंट किया और खूब तारीफें कीं.
बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जल्द ही फिल्म गणपथ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. हीरोपंती के बाद दोनों गणपथ फिल्म के जरिए एक बार फिर से साथ नजर आएंगे. आखिरी बार टाइगर श्रॉफ बाकी 3 में नजर आए थे, जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था. हालांकि, कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्म ज्याता कमाई नहीं कर पाई थी. इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन के साथ वॉर में भी मुख्य भूमिका अदा की थी, जिसे खूब पसंद किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं