Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: 22 मार्च को यानी इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें कुणाल केमु की मडगांव एक्सप्रेस, रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की स्वातंत्र्य वीर सावरकर और साउथ की फिल्म ओम भीम बुश है. इन मूवीज में दोनों बॉलीवुड फिल्मों की चर्चो बॉक्स ऑफिस पर जोर शोर से थी. लेकिन पहले दिन की ओपनिंग के साथ किसने कलेक्शन के मामले में बाजी बारी यह देखना भी दिलचस्प होगा क्योंकि आने वाले हफ्ते में यही फिल्म की सफलता औऱ असफलता तय करेगी.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने1.16 करोड़ की कमाई पहले दिन हासिल की है. जबकि मडगांव एक्सप्रेस ने 1.5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं साउथ मूवी ओम भीम बुश ने 1.25 करोड़ की कमाई अपने नाम की है. इसके मुताबिक पहले नंबर पर मंडगांव एक्सप्रेस, दूसरे नंबर पर ओम भीम बुश और तीसरे नंबर स्वातंत्र्य वीर सावरकर रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की बात करें तो रणदीप हुड्डा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर द्वारा निर्मित. रूपा पंडित,सैम खान,अनवर अली, पांचाली चक्रवर्ती द्वारा सह-निर्मित. रणदीप हुड्डा, अंकिता लोखंडे और अमित सियाल नजर आ रहे हैं. यह दो भाषाओं- हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है.
फिल्म की कहानी में भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में एक दूरदर्शिता रखनेवाले, ज्वाला की तरह दहकते और रगों में देशभक्ति के भाव का चोला पहने स्वतंत्रता सेनानी श्री वीर सावरकर की उपेक्षित कहानी को इस फिल्म के द्वारा दिखाया गया है.
गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर योद्धा और शैतान अच्छी कमाई करते हुए दिख रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं