Madgaon Express Vs Swatantrya Veer Savarkar Box Office Collection Day 3: 22 मार्च को तीन फिल्मों स्वातंत्र्य वीर सावरकर, मडगांव एक्सप्रेस और ओम भीम बुश ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इन फिल्मों का कलेक्शन पहले दिन और दूसरे दिन थोड़ा ही ऊपर नीचे रहा. लेकिन पहले वीकेंड पर किसने कलेक्शन के मामले में बाजी मारी. यह देखना दिलचस्प है क्योंक बजट और कलेक्शन के मामले में कौन आगे निकला है यह फैंस जानना जरुर चाहते हैं.
बॉक्स ऑफिस ट्रेकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मडगांव एक्सप्रेस ने तीन दिनों में 7.21 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 8 करोड़ पार हो गया है. लेकिन 20 करोड़ का बजट फिल्म इकट्ठा कर पाती है नहीं यह आने वाले दिनों में पता चलेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की बात करें तो तीन दिनों में 6.04 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 7 करोड़ तक पहुंचा है. हालांकि बजट 20 करोड़ का ही बताया जा रहा है, जो कि देखने होगा कि फिल्म कलेक्ट कर पाएगी या नहीं.
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर टॉलीवुड मूवी ओम भीम बुश भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. दरअसल, 20 करोड़ के बजट में बनी साउथ की फिल्म ने बिना किसी प्रमोशन और शोर शराबे के भारत में 6.64 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 7.25 करोड़ तक पहुंच गया है. इस हिसाब से अब तक मडगांव एक्सप्रेस कमाई के मामले में इन तीन फिल्मों से आगे निकली है. लेकिन साउथ की फिल्म रफ्तार में दिख रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं