स्वरा भास्कर फहद अहमद के साथ दिल्ली में अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. इसकी झलक वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. हल्दी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी के बाद स्वरा भास्कर ने अपने तेलुगू ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर की है. इसमें वह ट्रैडिशनल तेलुगु ब्राइड लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं फहाद अहमद के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है. इनमें उनका शानदार अंदाज नजर आ रहा है.
सोमवार को कर्नाटक गायिका सुधा रघुरामन के साथ मंच पर लाइव परफॉर्म किया. इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्वरा ने मंडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने तेलुगू दुल्हन का लुक दिखाया. ट्रैडिशनल गहनों के साथ लाल और सुनहरे रंग की साड़ी में स्वरा भास्कर की खूबसूरती देखने लायक थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "तेलुगू ब्राइड." नोज रिंग, माथापट्टी, मैचिंग हेयर एक्सेसरीज, ईयररिंग्स, नेकलेस और मैचिंग कांच की चूड़ियों स्वरा के लुक को पूरा कर रही हैं. वहीं मंगेतर फहद अहमद एक बेज नेहरू जैकेट के साथ एक क्रीम कुर्ता पायजामा ने दोनों के कपल लुक को कम्पलीट किया है.

स्वरा ने कर्नाटक गायिका सुधा रघुरामन का मंच पर परफॉर्म करते हुए एक वीडियो भी शेयर करते हुए लिखा, "अद्भुत @sudharaghuraman20 हमारी शादी के जश्न को जादुई बना रहा है #SwaadAnusaar."

तेलुगू लुक के अलावा स्वरा भास्कर ने अपनी शादी के दूसरे फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है, जिसमें उनके लुक्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. वहीं अपने वेडिंग सेलिब्रेशन्स में वह जमकर मस्ती करती हुई दिख रही हैं.

बता दें, बीते दिनों स्वरा भास्कर ने राजनेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल स्वरा अपनी अगली फिल्म मिसेज फलानी पर काम कर रही हैं. वहीं आखिरी बार उन्हें 2022 की फिल्म जहां चार यार में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं