विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल, यूं गेदबाजी करते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल, यूं गेदबाजी करते आए नजर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्टर गेंद कराते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो मे सुशांत सिंह राजपूत गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. उनका यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) ने अपने काम और अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 34 वर्ष की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, एक्टर के निधन के बाद से ही लगातार फैन्स सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. 

बिहार पुलिस भी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की जांच मुंबई में कर रही है. वहीं, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को देसी मार्टिनी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में 'केदारनाथ' एक्टर ब्लू कलर की स्पोर्ट्स टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुशांत गेंद फेंकते नजर आ रहे हैं. एक्टर के इस पुराने वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'सोन चिरैया', 'एम.एस धोनी' और कई फिल्मों में नजर आए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Video Viral, Sushant Singh Rajput Throwback Video, Sushant Singh Rajput Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com