- सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
- निशानेबाजी करते आए नजर
- 14 जून को हुआ था एक्टर का निधन
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में सुशांत बंदूक से पानी की बोतल पर निशाना लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि सुशांत आराम से फॉर्म हाउस में बैठकर हाथ में बंदूक लिए बोतल को शूट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सुशांत बेहतर निशानेबाज भी थे. क्योंकि जिस तरीके से वह पानी की बोतल को शूट कर रहे हैं वह देखने लायक है. सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्लीज वापस आ जाओ. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह सुपर टैलेंटेंड एक्टर था. आपको बता दें कि सुशांत के इस वीडियो को अब तक 9 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है वहीं इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि 14 जून को सुशांत अपने ब्रांदा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया गया है. हालांकि मामले को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस के बीच उलझन बनी हुई है. इस बीच केंद्र सरकार ने दखल देते हुए जांच सीबीआई से कराए जाने को मंजूरी दे दी है. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी दोस्त व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को समन जारी किया है. ED रिया से पूछताछ करेगा. प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस को शुक्रवार को मुंबई दफ्तर में बुलाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं