- सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी को आज भी है उनका इंतजार
- भांजी ने शेयर किया फज का वीडियो
- सुशांत की भांजी ने कहा कि जब भी दरवाजा खुलता है तो...
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी झटका लगा है. फैंस आज भी सुशांत सिंह राजपूत और उनके काम को खूब याद करते हैं, साथ ही उनके लिए न्याय की भी मांग कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन कोई है जिसे आज भी सुशांत सिंह राजपूत के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार है. सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज को आज भी उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत वापस लौट आएंगे. इस बात की जानकारी खुद एक्टर की भांजी मल्लिका सिंह ने फज का वीडियो शेयर करते हुए दी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की भांजी मल्लिका सिंह अकसर अपने मामू से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं. कुछ दिनों पहले मल्लिका ने सुशांत के डॉगी फज का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें डॉगी दूसरी तरफ देखता हुआ नजर आ रहा था. इस वीडियो को शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा, "जब भी दरवाजा खुलता है या कोई दरवाजे के पास से गुजरता है तो यह बड़ी उम्मीद से देखता है." बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फज उनके परिवार के साथ पटना चला गया और इन दिनों वह एक्टर के परिवार के साथ ही है.
“If you remember me, then I don't care if everyone else forgets.”#mylove #Fudge
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) December 14, 2018
~ Kafka on the Shore#murakami pic.twitter.com/LZAURReLg7
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सोशल मीडिया एकाउंट पर भी फज से जुड़े कई वीडियो हैं, जिसमें एक्टर उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी मिल चुकी है. मामले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने किस देश में है मेरा दिल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह पवित्र रिश्ता में भी सबका दिल जीतते नजर आए थे. सुशांत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद कई हिट फिल्में भी कीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं