श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की लीजेंड्री एक्ट्रेसेज में से एक हैं. श्रीदेवी ही हैं जिन्हें पहली फीमेल सुपरस्टार का टैग मिला था. साउथ सिनेमा से हिंदी सिनेमा में आकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से एक यादगार फिल्में कीं. उनके किरदार आज भी उनके फैन्स के दिलों में जिंदा हैं. चाहें वह चांदनी बनकर आईं या लम्हे की पल्लवी या मिस हवा हवाई उनके ये किरदार और लुक आइकॉनिक हैं. कोई उनकी बराबरी नहीं कर सका और लगता है कि भविष्य में भी कोई उस पायदान पर कदम नहीं रख पाएगा. हालांकि उन्हीं के कुछ फैन्स हैं जो उनके जैसा मेकअप करके उनकी एक्टिंग करके उनकी याद ताजा करवा देते हैं.
हूबहू श्रीदेवी जैसी अदाएं हैं इनकी
श्रीदेवी की इस फैन का नाम दीपाली चौधरी है. दीपाली श्रीदेवी की तरह मेकअप कर वीडियो बनाने के लिए जानी जाती हैं. इस वीडियो में दीपाली श्रीदेवी के गाने 'एक आंख मारूं' पर अपने एक्सप्रेशन से कमाल दिखाती नजर आ रही हैं. दीपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, बॉलीवुड से अभी तक कोई मिलने नहीं आया आपसे ? एक ने लिखा, सेम टु सेम श्रीदेवी. एक बोला, दूसरी श्रीदेवी. एक ने लिखा, क्या आप श्रीदेवी की बहन हो ? एक ने सलाह दी, आपको फिल्मों के लिए भी ऑडिशन देने चाहिए. बता दें कि दीपाली ने ये वीडियो 24 अप्रैल को शेयर की थी. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं