हिंदी सिनेमा में इश्क और दिल टूटने को लेकर के कई गाने बने हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जो बेवफा की याद आने पर सुनने में ऐसा लगेगा की ये आपके लिए ही बना है. जब कोई किसी के साथ बेवफाई करता है तो दिल में कई तरह के सवाल उठते हैं. जब बेरुखी दिल पर लगती है, तो वक्त तो गुजर जाता है, जिंदगी आगे बढ़ती है, लेकिन कुछ यादें आपका पीछा कभी नहीं छोड़तीं हैं. पुरानी बातें, साथ में बिताए गए पल, कोई पुरानी तस्वीर, अधूरी मुलाकात और कोई गाना उसी दर्द को फिर से जिंदा कर देता है. आज हम 43 साल पुराने एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जिसको बेवफा की याद आने पर जरूर सुनना चाहिए. 1983 में आई फिल्म चटपटी का गाना ' ना ये बेरुख़ी दिल भुला पाएगा' भी कुछ ऐसी ही फीलिंग्स को आवाज देता है. तो चलिए जानते हैं कौन सा है ये गाना.
आशा भोसले की आवाज में छलका दिल टूटने का दर्द
साल 1983 में आई फिल्म चटपटा का गाना ' ना ये बेरुख़ी दिल भुला पाएगा' को आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज और दर्दभरे बोल हर टूटे हुए दिल के हाल को बयां करता है. इस गाने के बोल को हर वो शख्स महसूस कर सकता है, जिसने कभी अपने प्यार की बेरुखी झेली है. 43 साल बाद भी यह गाना पुराने प्यार की याद दिलाने की ताकत रखता है. इस गाने के बोल योगेश ने लिखे और उन्होंने हर फीलिंग्स को ऐसे बयां किया है, जो बेरुखी को भुला नहीं पाता है. गाने के बोल में जिंदगी से खुशियां छिन जाने, हंसी खोने और पुरीना यादों के साथ जीने का दर्द साफ झलकता है. आर.डी. बर्मन का संगीत और आशा भोसले ने अपनी आवाज से इन फीलिंग्स को इस तरह पेश किया कि गाना सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि टूटे दिल का एहसास बन गया. गाने के बोल इस तरह हैं-
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ना ये बेरुख़ी दिल भुला पाएगा
गुज़रने को वक़्त भले ही गुज़र जाएगा
ना ये बेरुख़ी दिल भुला पाएगा
ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना दिलीप कुमार का सुपरहिट गाना, कौवे-हंस के जरिए बताई कलयुग की सच्चाई, महेंद्र कपूर की आवाज ने बनाया अमर
मुक़द्दर ने हमसे हमारी खुशी छीन ली है
हमारे लबों की छलकती हंसी छीन ली है
मुक़द्दर ने हमसे हमारी खुशी छीन ली है
हमारे लबों की छलकती हंसी छीन ली है
ख़बर क्या थी ये गम का तूफ़ां इधर आएगा
ना ये बेरुख़ी दिल भुला पाएगा
गुज़रने को वक़्त भले ही गुज़र जाएगा
ना ये बेरुख़ी दिल भुला पाएगा
स्मिता पाटिल और राज किरण की फिल्म से है गाने का नाता
फिल्म चटपटी का निर्देशन वी. रविंद्र ने किया और इसको प्रोड्यूस देवेन वर्मा ने किया था. फिल्म में स्मिता पाटिल और राज किरण ने लीड रोल प्ले किया था.हैं. इसके साथ ही फिल्म में रीमा लागू, श्रीराम लागू और सुधीर दलवी जैसे कलाकार भी शामिल थे. फिल्म की कहानी चटपटी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी कई मुश्किल मोड़ आते हैं. आज भी अगर किसी पुराने रिश्ते की याद मन को उदास कर दे, तो इस गाने के बोल उस दर्द को समझने का मौका देते हैं. क्योंकि कुछ जख्म वक्त के साथ भर तो जाते हैं, लेकिन उनकी यादें कभी पूरी तरह नहीं मिटतीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं