दूरदर्शन की रामायण को भले ही आप ना भूले हों. लेकिन रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की रामायणम् की झलक ने उन यादों को और भी साफ कर दिया होगा. वहीं एक के बाद एक गाने ने फैंस को फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया होगा. इसी बीच फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने रामायणम् का नया गाना ‘मंगल रंग' रिलीज कर दिया है, जिसे हिंदी में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल, तमिल में अभय जोधपुरकर और सैंधवी, तेलुगु में राघव कौशिक और वैशाली सामंत, कन्नड़ में अरमान मलिक और बेला शेंडे, और मलयालम में नरेश अय्यर और अमृता राजन ने अपनी आवाज दी है. जबकि ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया है और हिंदी में गाने के शब्द डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखे गए हैं.
अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में गूंजा मंगल रंग
नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्' से एक और गाना ‘मंगल रंग' को मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है. इस म्यूजिकल पेशकश के साथ दर्शकों को न सिर्फ फिल्म की दुनिया की झलक देखने मिली है, बल्कि साथ में भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलो से सजे विजुअल्स को भी खास अंदाज में पेश किया गया है. महाकाव्य से सामने आए दूसरे गाने में शानदार नजारे, भव्य महल और खूबसूरत जोड़ी के शादी की झलक भी देखने मिलती है, जिसमें उनके रिश्ते को लेकर बनी गहरी भावनात्मक को महसूस किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, किशोर कुमार और आशा भोसले ने बयां किया प्यार का मीठा दर्द
राम-सीता की शादी की झलक
मंगल रंग गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के रूप में देखा जा रहा है, जिनकी शादी की झलक देखने को मिल रही है. 'मंगल रंग' गाने को मेकर्स द्वारा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया है, इस तरह से गाना अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक पहुंचता है. यह गाना राम और सीता के सफर के अलग-अलग पलों को खुद में लिए हुए है, जिसमें महल की भव्यता, शादी की पवित्रता और अयोध्या से दूर रहने वाले पल शामिल हैं. राम को दिखाने वाले सींस में वे तीर, धनुष के साथ तलवार लिए हुए हैं. जबकि, शानदार नजरों से सजी इस दुनिया में महाकाव्य की कहानी को रचा गया है.
एआर रहमान ने कही ये बात
नमिता मल्होत्रा की रामायणम् के गाने मंगल रंग के बारे में बात करते हुए, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान शेयर करते हैं, "रामायणम् एक ऐसी कहानी है जो पीढ़ियों से लोगों के दिलों में बसी है, और इसे म्यूजिक के जरिए छूना मेरे लिए एक बहुत खास एक्सपीरियंस रहा. राम और सीता के रिश्ते में एक खास तरह की पवित्रता और सौम्यता है, जिसे मैं म्यूजिक में बनाए रखना चाहता था. 'मंगल रंग' के साथ, मुझे उम्मीद है कि लिस्नर्स उस गर्माहट और भक्ति को महसूस करेंगे, और धुन में अपनापन महसूस करेंगे. क्योंकि, कुछ कहानियों को समझाने की जरूरत नहीं होती. उन्हें बस महसूस करने की जरूरत होती है."
अरिजीत सिंह ने कहा, “रामायणम् एक कहानी या महाकाव्य से कही बढ़कर है, बल्कि असल में यह जिंदगी, हमारी अंतरात्मा और हमारे आसपास की हर चीज से हमारे जुड़ाव को दिखाती है. ए. आर. रहमान सर के कंपोज किए हुए ‘मंगल रंग' की धुन मुझे शब्दों से परे एक ऐसी दुनिया में ले गई, जहां प्यार अपने सबसे खूबसूरत रूप में खिलता है. भगवान श्रीराम और माता सीता के इस अटूट रिश्ते की सच्चाई और कोमलता मुझे बार-बार उस प्यार की याद दिलाती रही, जो हम सभी को जोड़ता है, उन सभी बातों से परे जो हमें एक-दूसरे से अलग बनाती हैं. इस धुन का हिस्सा बनना मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव रहा है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उस सपने का हिस्सा बनने का मौका मिला, जिसे नमित सर और उनकी टीम साकार कर रही है. मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी लिस्नर्स तक प्यार, आभार और भक्ति का वही एहसास पहुंचाएगा, जो इसे गाते समय मैंने महसूस किया था.”
श्रेया घोषाल कहती हैं, "राम और सीता के प्यार को जो चीज़ इतना खूबसूरत बनाती है, वो ये है कि ये साथ होने की खुशी से भी कहीं आगे की बात है। उनके रिश्ते में एक आस्था, समझ और एक खामोश ताकत है जो इसे गहराई से छू जाती है. 'मंगल रंग' गाने से मुझे उस कोमलता से जुड़ने का मौका मिला, और मैंने इसे दिल में बहुत सारा प्यार लेकर गाया. इतनी सारी लोगों के लिए इतनी मायने रखने वाली कहानी का हिस्सा बनना, मेरे लिए सच में एक एहसानमंद एहसास है. मुझे उम्मीद है कि ये गाना सुनने वालों को गर्माहट और सुकून का एहसास देगा, और उन्हें अपने तरीके से राम और सीता के रिश्ते की खूबसूरती को महसूस करने देगा."
रामायणम् के बारे में
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी. जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज किए जाएंगे.
ये भी पढे़ं- 1022 एपिसोड वाला ये कॉमेडी सीरियल बना था घर-घर की पसंद, ‘भाबीजी घर पर हैं' के तिवारी जी ने निभाया था यादगार रोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं