39 साल पहले यानी 1987 में श्रीदेवी और अनिल कपूर का एक गाना रिलीज हुआ था. इस गाने ने रिलीज होते ही फैन्स का खूब दिल जीता था. ये एक रोमांटिक गाना था और फिल्म का एक अहम पड़ाव भी. इस गाने को किशोर कुमार और अलिशा चिनाय ने गाया था. छह मिनट 37 सेकंड के इस गाने को लगभग चार दशक बाद भी उतना ही प्यार मिला है. लेकिन आज रामलीला का सीजन है. हर जिले, मोहल्ले और इलाके में रामलीला हो रही हैं. रामलीला का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शूर्पणखा इस गाने पर लक्ष्मण से अपने दिल की बात कह रही हैं.
मुजफ्फरनगर का वीडियो
उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर की रामलीला का ये वीडियो बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शूर्पणखा की नाक कटने वाला सीन रहा है. ये रामलीला के प्रमुख सीन में से माना जाता है. इसीलिए इन सीन में लोकल लेवल पर कई प्रयोग कर लिए जाते हैं. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. अब शूर्पणखा को लक्ष्मण से प्रणय निवेदन करना है तो इसके लिए आयोजकों ने 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' का ही इस्तेमाल कर लिया. यही नहीं शूर्पणखा के हाथ में गुलाब का फूल भी थमा दिया है.
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया' का यह गाना आज भी अपने रोमांटिक अंदाज के लिए याद किया जाता है. इसे किशोर कुमार और अलीशा चिनॉय ने अपनी आवाज दी थी, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब करीब चार दशक बाद इसी गाने का इस्तेमाल रामलीला के मंच पर एक अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि धार्मिक मंचन और बॉलीवुड के इस अनोखे मेल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं