Sooryavanshi Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही है. फिल्म ने अब 21वें दिन भी शानदार कमाई की है और इसी के साथ 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं. तरण आदर्श ने 'सूर्यवंशी' के 21वें दिन की कमाई के आंकड़े पेश किए और बताया है कि इसने अपनी कमाई का शानदार सिलसिला बरकरार रखा है. उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है.
#Sooryavanshi faces two mass-centric films… The screens/shows will get reduced… Will be interesting to see how strongly it withstands the new arrivals… [Week 3] Fri 3.26 cr, Sat 3.77 cr, Sun 5.33 cr, Mon 1.88 cr, Tue 1.70 cr, Wed 1.56 cr. Total: ₹ 183.75 cr. #India biz. pic.twitter.com/7egCzBGrOf
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 25, 2021
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) ने 21वें दिन यानी बुधवार को 1.56 करोड़ की कमााई कर ली है. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबित फिल्म का कुल आंकड़ा 183.75 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म अब जल्द ही 200 करोड़ की कमाई के आंकड़े को भी पार कर लेगी ऐसा सभी उम्मीद कर रहे हैं. गौरतलब है कि बीते 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर 'सूर्यवंशी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. सूर्यवंशी देशभर में 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि वर्ल्डवाइड इसे 5200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.
अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की कहानीअक्षय यानी डीसीपी वीर सूर्यवंशी की है, जो अपनी धुन का पक्का है और वह आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहा है. इसी जंग के दौरान उसे एक बड़ी साजिश का पता चलता है और वह देश और मुंबई को बचाने के लिए निकल पड़ता है. उसके इस काम में साथ देते हैं सिंघम अजय देवगन और सिम्बा रणवीर सिंह. इस तरह फिल्म में एक्शन, ड्रामा और उड़ती हुई गाड़ियों के साथ हेलीकॉप्टर पर भी एक्शन सीन नजर आते हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म की खासियत होती है ढेर सारे कैरेक्टर और वह सूर्यवंशी में भी हैं.
Dhamaka Movie Review: कार्तिक आर्यन की धुआंदार परफॉर्मेंस, सधा हुआ डायरेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं