विज्ञापन

16 साल पुराना गाना, जिसे सुन देशभर की ‘शीला’ हो गई थी नाराज, कैटरीना कैफ का डांस, हर गली-नुक्कड़, शादी-पार्टी में गूंजी सुनिधि चौहान की आवाज

एक गाना, जिसने कैटरीना कैफ को डांस क्वीन बना दिया और सुनिधि चौहान की आवाज को हर शादी-पार्टी की जान. 16 साल बाद भी इसका क्रेज बरकरार है, मगर उस दौर में ‘शीला’ नाम की लड़कियों के लिए यही सुपरहिट गाना मुसीबत बन गया था.

16 साल पुराना गाना, जिसे सुन देशभर की ‘शीला’ हो गई थी नाराज, कैटरीना कैफ का डांस, हर गली-नुक्कड़, शादी-पार्टी में गूंजी सुनिधि चौहान की आवाज
कैटरीना कैफ का 16 साल पुराना यह गाना हुआ था सुपरहिट

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो फिल्म से ज्यादा अपनी पहचान बना लेते हैं. साल 2010 में ऐसा ही एक गाना आया था, जिसके बोल थे ‘शीला की जवानी'. कैटरीना कैफ के शानदार डांस, सुनिधि चौहान की दमदार आवाज और विशाल-शेखर के संगीत ने इस गाने को रातोंरात लोकप्रिय बना दिया. आलम यह था कि शादी हो या पार्टी, डीजे पर इस गाने के बजते ही लोग थिरकने लगते थे. गाने की लोकप्रियता ऐसी थी कि देशभर की कई ‘शीला' नाम की लड़कियों को भी मजाक-मजाक में उनके नाम से चिढ़ाया जाने लगा. आज 16 साल बाद भी यह गाना बॉलीवुड के चर्चित डांस नंबरों में गिना जाता है.

कैटरीना कैफ के डांस ने बदल दी गाने की पहचान

‘शीला की जवानी' फिल्म ‘तीस मार खान' का गाना है, जो 24 दिसंबर 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस गाने को सुनिधि चौहान और विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल विशाल ददलानी ने लिखे थे, जबकि संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने इसका संगीत तैयार किया था. गाने की कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी. कैटरीना कैफ के डांस मूव्स, उनका अंदाज और गाने की धुन दर्शकों को खूब पसंद आई. इस गाने ने कैटरीना की डांसिंग स्टार वाली छवि को और मजबूत किया. आज भी जब पुराने बॉलीवुड डांस गानों की बात होती है, तो ‘शीला की जवानी' का नाम जरूर लिया जाता है.

अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

फराह खान के निर्देशन में बनी ‘तीस मार खान' में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में अक्षय कुमार ने एक शातिर ठग का किरदार निभाया, जो अपने साथियों के साथ मिलकर 500 करोड़ रुपये के प्राचीन खजाने को लूटने की योजना बनाता है. इस काम को अंजाम देने के लिए वह फिल्म निर्देशक बनने का नाटक करता है और गांववालों की मदद लेता है. कैटरीना ने फिल्म में अन्या का किरदार निभाया था, जो अभिनेत्री बनना चाहती है. फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर ने भी खास भूमिकाएं निभाईं.

ये भी पढ़ें: 32 साल पुराना वो गाना, 90s में अक्षय-रवीना पर गया था फिल्माया, उदित-अलका की आवाज में हुआ सुपरहिट, रीमिक्स वर्जन में कैटरीना ने मचाया धमाल

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘तीस मार खान' ने भारत में करीब 60.57 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 99.51 करोड़ रुपये रहा. बॉक्स ऑफिस इंडिया ने फिल्म को सेमी-हिट बताया था. हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों की राय अलग-अलग रही, लेकिन ‘शीला की जवानी' ने अपनी अलग जगह बना ली. यही वजह है कि फिल्म रिलीज होने के इतने साल बाद भी इस गाने का जिक्र होते ही कैटरीना कैफ का डांस और सुनिधि चौहान की आवाज लोगों को याद आ जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Entertainment, Sheila Ki Jawani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com