- सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया वीडियो
- पेपर पर बनाया फिल्मफेयर अवार्ड
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाला था कि उन्हें मालदीव्स की याद आ रही है और वे एक बार फिर वहां जाना चाहती हैं. सोनाक्षी की इस पोस्ट पर फैंस ने काफी कमेंट्स किये थे. इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का इंस्टाग्राम रील वायरल होने लगा है, जिसमें वे पेपर पर कुछ बनाते हुए दिखाई दे रही हैं. सोनाक्षी के वीडियो रील के बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना ‘मेरे सपनों की रानी' चल रहा है. सोनाक्षी के फैंस उनके इस इंस्टाग्राम रील को काफी पसंद कर रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Instagram) इस इंस्टाग्राम रील को शेयर करते हुए लिखती हैं, “फिल्मफेयर तक तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन फिल्मफेयर मुझ तक पहुंच गया”. दरअसल, सोनाक्षी पेपर पर फिल्मफेयर अवार्ड (Filmfare Award) की तस्वीर बनाते हुए देखी जा सकती हैं. सोनाक्षी तस्वीर बना लेने के बाद उसे चूमती हैं. सोनाक्षी के इस कैप्शन से पता चल रहा है कि फिल्मफेयर में इस बार उनकी कोई भी फिल्म नॉमिनेट नहीं हुई है और सोनाक्षी ने इसी बात को बड़े ही मजाकिया अंदाज में लोगों के सामने रखा है. सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के इस इंस्टाग्राम रील पर एक फैन ने कमेंट किया है, “आप बहुत टैलेंटेड हैं..चिंता मत कीजिये आप दूसरों से ज्यादा अवार्ड डीजर्व करती हैं”.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर आये दिन अपने फैंस संग पोस्ट साझा करती रहती हैं. सोनाक्षी (Sonakshi Sinha Films) की अपकमिंग फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' है, जिसमें वे अजय देवगन के साथ काम कर रही हैं. आखिरी बार वे 2019 की फिल्म ‘दबंग 3' में देखी गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं