विज्ञापन

झारखंड छात्रों के समर्थन में उतरी सोनाक्षी सिन्हा, कहा- यह सब कब रुकेगा

दिल्ली से शुरु हुई छात्र प्रोटेस्ट की लहर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री सोनाक्षी ने रिएक्ट किया.

झारखंड छात्रों के समर्थन में उतरी सोनाक्षी सिन्हा, कहा- यह सब कब रुकेगा
झारखंड छात्रों के समर्थन में उतरी सोनाक्षी सिन्हा
NDTV

भारत में पिछले कई सालों से राज्यों में सरकारी पेपर को लेकर चल रही धांधली को उजागर करने के लिए छात्र अब सड़क उतर आए हैं. दिल्ली से शुरु हुई छात्र प्रोटेस्ट की लहर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. अब इस मुद्दे पर अभिनेत्री सोनाक्षी ने रिएक्ट किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो जारी कर एक नोट लिखा. अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आवाज उठाई. उन्होंने लिखा, "हमारे देश के छात्रों को ऐसी स्थिति से गुजरते हुए देखना बहुत दुखद है. यह सब कब रुकेगा???"

क्या है विवाद

बता दें कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. छात्र मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई व ईडी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें; बॉलीवुड की वो लेडी सुपरस्टार जिसके आगे हीरो को भूल जाते थे दर्शक, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, सनी देओल, रजनीकांत और अनिल कपूर बने थे भुक्तभोगी

बता दें कि जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर स्टूडेंट्स का यह प्रोटेस्ट जब शुरू हुआ था तो शुरुआत में राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हो रहे थे, लेकिन 29 जुलाई को विरोध प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन में बदल गया, जब ऑर्गनाइजर ने 'महा आंदोलन' और संविधान मार्च का आह्वान किया और हर जिले से उम्मीदवारों से राज्य की राजधानी रांची में इकट्ठा होने की अपील की. इस अपील का असर देखने को मिला और लगभग 5,000 स्टूडेंट्स रांची पहुंच गए और शांति मार्च में हिस्सा लिया. हालांकि, पेपर धांधली मामले अब एक-एक करके सामने निकलकर आ रहे हैं. 

एक्ट्रेस के बारे में 

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म सिस्टम में नजर आई थी. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने नेहा राजवंश नाम की एक महत्वाकांक्षी सरकारी वकील का किरदार निभाया है. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, फिल्म में प्रीति अग्रवाल, आदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 22 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Sonakshi Sinha  film, Sonakshi Sinha Films, Sonakshi Sinha  husband, Bollwood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com