- सोमी अली ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा
- एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने उन्हें दोखा दिया था
- सोमी अली ने बताया सलमान से ब्रेकअप का कारण
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Somy Ali) ने खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान खान से इसलिए ब्रेकअप किया, क्योंकि सलमान खान ने उन्हें धोखा दिया था. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सोमी अली ने बताया कि उन्होंने कई बार सलमान खान को संगीता बिजलानी के साथ देखा है. साथ ही सोमी अली ने बताया कि सलमान और संगीता बिजलानी ने मेरी वजह से ब्रेकअप किया था. उस वक्त इस बात का एहसास करने के लिए मैं काफी छोटी थी.
सोमी अली (Somy Ali) ने सलमान खान (Salman Khan) और संगीता बिजलानी (Sangita Bijlani) के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अकसर सलमान खान और संगीता बिजलानी को एक साथ उनके घर पर देखा करती थी. ये चीज मुझे बहुत परेशान करती थी. मैं सलमान खान से शादी करने के लिए परेशान थी. हमने करीब एक साल बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. उन्होंने मेरी वजह से ही ब्रेकअप किया. ये गलत था, लेकिन इस बात का एहसास करने के लिए मैं बहुत छोटी थी." अपने ब्रेकअप का कारण बताते हुए सोमी अली ने कहा, "सलमान खान ने रिलेशनशिप के दौरान मुझे धोखा दिया था. इसलिए ही मैंने उनसे ब्रेकअप किया."
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सोमी अली (Somy Ali) ने कहा कि उन्होंने सलमान खान के करीब आने के लिए ही बॉलीवुड में एंट्री की थी. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोमी अली ने सलमान खान से जुड़े खुलासे किये हों. इससे पहले सोमी अली ने बताया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, उनके और सलमान खान के बीच आई थीं. उन्होंने बताया, "मैं और सलमान एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे थे लेकिन तभी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग शुरु हुई. इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) लीड रोल में थे. यह पहला मौका था जब सलमान खान, ऐश्वर्या राय से मिले और फिर इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा. जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई तब तक सलमान खान और ऐश्वर्या एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और एक दूसरे को डेट कर रहे थे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं