विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2021

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Video, बोलीं- तैयार हूं पर कहीं नहीं जाना

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे व्हाइट कलर के आउटफिट में फोटोशूट करवा रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Video, बोलीं- तैयार हूं पर कहीं नहीं जाना
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शेयर किया वीडियो
  • शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
  • फोटोशूट कराती आईं नजर
  • 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बनी हैं जज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं. शिल्पा के हर एक पोस्ट को उनके फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है. ऐसे में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) का यह लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे व्हाइट कलर के आउटफिट में फोटोशूट करवा रही हैं. अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा (Shilpa Shetty) ने एक बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. शिल्पा लिखती हैं, “पूरी तरह तैयार हूं पर कहीं नहीं जाना. आप फिल्मफेयर रील्स पर जाते हैं, जब आप शो पर नहीं जा पाते”.   

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है और वे इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. वीडियो पर अभी तक 70 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. शिल्पा वीडियो में खुले बाल और व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ बेल्ट में बहुत स्टाइलिश लग रही हैं. शिल्पा की वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर लिखते हैं, “सुपर से भी ऊपर मैम”. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, “आपकी आउटफिट..आप दीवा हैं”. इस तरह के ढेरों कमेंट्स के जरिये फैन्स शिल्पा पर प्यार लुटा रहे हैं.

बात करें एक्ट्रेस की तो इन दिनों वे डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4' में दिखाई दे रही हैं. सेट से शिल्पा की कई मजेदार वीडियो सामने आती रहती हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बहन शमिता शेट्टी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों बहनें पूल किनारे मस्ती में डांस करती नजर आई थीं. बता दें, शिल्पा शेट्टी की शादी मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com