बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अभिनेता को आखिरी बार फिल्म जर्सी में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही थी. शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैन्स संग साझा करते हैं. शाहिद और मीरा के पोस्ट उनके चाहने वालों को पसंद भी खूब आते हैं. इसी क्रम में इस प्यारी सी कपूर फैमिली की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस समय चर्चा में हैं.
ये तस्वीरें किसी शादी से वायरल हुई हैं, जिसे हाल ही में शाहिद कपूर अटेंड करने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. फोटोज में आप शाहिद के अलावा मीरा राजपूत, उनके बच्चे जैन और मीशा और शाहिद के पापा पंकज कपूर को देख सकते हैं. फोटो में जहां जैन, शाहिद और पंकज कपूर एक जैसे ब्लैक अटायर में दिखाई दे रहे हैं. वहीं मीरा राजपूत ने सफेद रंग की साड़ी स्टाइल लहंगा पहना है, जिसमें वे कानों में बड़े इअरिंग के साथ बड़ी खूबसूरत दिख रही हैं. इतना ही नहीं, शाहिद-मीरा की बेटी मीशा लाइट कलर के लहंगे में बहुत प्यारी नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शाहिद और मीरा से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके दोनों बच्चों पर जा रहा है. लोग कमेंट सेक्शन में कहते हुए दिख रहे हैं कि मीशा कितनी बड़ी हो गई हैं. गौरतलब है कि हाल ही में शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे कार में बैठी अपना फोन चलाती नजर आई थीं. शाहिद कपूर का यह मजेदार वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आया था.
VIDEO:'नागिन 6' के सेट पर स्पॉट हुए अर्जुन कपूर, 'एक विलेन रिटर्न्स' का कर रहे हैं प्रमोशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं