विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2021

शाहिद कपूर ने भाई ईशान खट्टर के साथ किया क्रेजी डांस, अनन्या पांडे बोलीं- चिली पनीर का कमाल है...देखें Video

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर अजीबोगरीब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

शाहिद कपूर ने भाई ईशान खट्टर के साथ किया क्रेजी डांस, अनन्या पांडे बोलीं- चिली पनीर का कमाल है...देखें Video
शाहिद कपूर का क्रेजी डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर फिल्म इंडस्ट्री में न होते हुए भी लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं. मीरा फिटनेस फ्रिक हैं और अक्सर अपने वर्क आउट वीडियो अपने चाहने वालों के साथ साझा करती रहती हैं. मीरा को कई बार इंस्टाग्राम लाइव पर ब्यूटी टिप्स देते हुए भी देखा जाता है. मीरा राजपूत का हर पोस्ट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन जाता है. इसी क्रम में एक बार फिर मीरा ने एक पोस्ट किया है, जिसे कि उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

दरअसल, मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों भाई को एक क्रेजी डांस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में एक स्पेशल इफ़ेक्ट दिया गया है, जिसकी वजह से शाहिद और ईशान के शैडो भी नजर आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए मीरा ने ‘Les Twins' कैप्शन दिया है. पोस्ट पर फैन्स और सितारों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी वीडियो पर कमेंट किया है. वे लिखती हैं, ‘यह चिली पनीर का कमाल है', जिस पर मीरा ने ‘Hundo' यानी कि सौ प्रतिशत सही लिखा है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सेक्सी बॉयज', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आप लोगों को एन्जॉय करता देख बहुत अच्छा लगता है'. बता दें, शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म ‘जर्सी' में दिखाई देंगे, जिसके लिए वे कुछ महीने पहले चंडीगढ़ में मौजूद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Ishaan Khatter, Mira Kapoor, Mira Rajput Kapoor, Shahid Kapoor Viral Video, Ananya Panday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com