फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के दूसरे सीज़न की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गई है और एक एपिसोड में करण जौहर ने अपने दोस्त शाहरुख खान के बारे में एक मजेदार किस्सा याद किया. एपिसोड में करण और शाहरुख की इंटीरियर डिजाइनर पत्नी गौरी खान दोनों गेस्ट थे. जब दोनों महीप कपूर से बात कर रहे थे, तब करण ने खुलासा किया कि शाहरुख को उनके चार्टेड अकाउंटेंट ने कहा था कि उन्हें अपनी पत्नी से कुछ सीखना चाहिए. करण ने कहा, 'दूसरे दिन शाहरुख ने मुझे इतना हंसाया. उन्होंने कहा, 'जब से महामारी आई है, इस घर में पैसा कमाने वाली एकमात्र परिवार की सदस्य गौरी हैं.' उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट ने फोन किया था और कहा था, 'आप अपनी पत्नी से कुछ क्यों नहीं सीखते? वह घर में एकमात्र फायदा देने वाली सदस्य हैं.'”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के दूसरे सीजन में संजय कपूर की पत्नी महीप, चंकी पांडे की पत्नी भावना, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह और समीर सोनी की पत्नी एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने वापसी की है. सीज़न में अर्जुन कपूर, बादशाह, मलाइका अरोड़ा, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ कैमियो करेंगे.
ऐसा लग रहा था कि शाहरुख गौरी के इंटीरियर डिजाइनिंग व्यवसाय का जिक्र कर रहे हैं. उन्होंने कई सेलिब्रिटी घरों को डिजाइन किया है, जिनमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल हैं. गौरी ने तारीफ को दरकिनार करते हुए कहा, "उन्हें ये सब बातें कहना पसंद है. वह मुझे थोड़ा प्रचारित करना पसंद करते हैं.” हालांकि, करण गौरी के लिए चीयर करते रहे और कहा, 'आप और आगे बढ़े"
करण के प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज़ के लिए तैयार है. वहीं उनकी फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, फरवरी 2023 में रिलीज़ होगी. शाहरुख की जनवरी 2023 में फिल्म पठान रिलीज़ होगी.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं