विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2020

Sara Ali Khan और इब्राहिम की Photos हुईं Viral, कहीं कंधे पर बैठ उठाया मौसम का मजा तो कहीं सड़क पर बैठी आईं नजर

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने भाई के कंधे पर बैठकर मौसम का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं.

Sara Ali Khan और इब्राहिम की Photos हुईं Viral, कहीं कंधे पर बैठ उठाया मौसम का मजा तो कहीं सड़क पर बैठी आईं नजर
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इब्राहिम अली खान के कंधे पर बैठकर उठाया मौसम का लुत्फ
  • सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की तस्वीरें हुईं वायरल
  • कहीं कंधे पर बैठ उठाया मौसम का लुत्फ तो कहीं सड़क पर बैठी दिखीं एक्ट्रेस
  • सारा अली खान की तस्वीरें हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सारा अली खान खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं. इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं. हाल ही में सारा और इब्राहिम की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने भाई के कंधे पर बैठकर मौसम का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं. 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है. फोटो में सारा और इब्राहिम एक जैसी व्हाइट प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. अपनी एक फोटो में जहां सारा छोटे भाई के कंधे पर बैठकर मौसम का लुत्फ उठा रही हैं तो वहीं अगली फोटो में दोनों भाई-बहन सड़क पर अपनी साइकिल के पास बैठे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों भाई-बहन का अंदाज देखने लायक है. इसे लेकर फैंस भी सारा और इब्राहिम की खूब तारीफें कर रहे हैं. 


सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "राखी के बाद की बॉन्डिंग. मेरे साथ मैच करने के लिए मुझे रिश्वत देनी पड़ी. मेरा छोटा भाई, जिसे अपने साथ शामिल करने के लिए मुझे मनाना पड़ा. लेकिन उनके साथ दिन मजेदार था. वह कहते हैं कि मैं इसका वर्णन नहीं कर सकती. अधिक फोटो देखने को लिए करें लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब." सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही कुली नंबर वन और फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं. 'कुली नंबर वन' में जहां वह वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी तो वहीं 'अतरंगी रे' में सारा, अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Ibrahim Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan With Ibrahim Ali Khan, Sara Ali Khan Having Fun With Ibrahim Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com