- सलमान खान ने शेयर किया राखी सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो
- पूरे खान परिवार ने शानदार अंदाज में मनाई राखी
- 17 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया राखी सेलिब्रेशन का वीडियो
बीते 4 अगस्त को राखी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था. बॉलीवुड कलाकारों में भी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. खान परिवार में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी धूम देखने को मिली. हर किसी ने रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही शानदार अंदाज में मनाया. राखी सेलिब्रेशन से जुड़ा सलमान खान (Salman Khan) ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पूरा परिवार साथ में राखी मनाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान ने भी अपनी बहन अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री ने बड़े प्यार से राखी बंधवाई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सलमान खान (Salman Khan) द्वारा साझा किया गया ये वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि सलमान खान के इस वीडियो को अब तक 17 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी फिल्म करण-अर्जुन से जुड़ा एक गाना भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, "रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं. ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जन्मों का संगम है." इससे पहले सलमान खान ने अपने भाइयों और भतीजों के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह अपनी-अपनी राखी दिखाते नजर आ रहे थे.
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने खेती करते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया था. इन वीडियो में कहीं सलमान खान खेत में बुआई करते हुए तो कहीं ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे. वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और एक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यूं तो यह फिल्म ईद पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं