बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों विशाखापट्टनम में हैं. वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए हुए हैं. इस बीच सलमान खान की विशाखापट्टनम से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वह भारतीय नौसेना के बीच में दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान ने नौसेना के जवानों के साथ अपना पूरा दिन बिताया और उनके साथ जमकर मस्ती की है. जिसकी तस्वीरों को फैंस खूब अभिनेता के फैंस पसंद कर रहे हैं.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सलमान खान की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दिग्गज अभिनेता नौसेना के जवानों के बीच दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है. इसके साथ उन्होंने भारतीय नौसेना की कैप भी डाली हुई है. हाथ में तिरंगा लिए सलमान खान जवानों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं. एक तस्वीरों में नौसेना के जवानों और सलमान खान को साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा अन्य तस्वीर में सलमान खान नौसेना के जवानों के लिए रोटी बनाते दिखाई दिए हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेता की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. सलमान खान के फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'जय हो.' दूसरे फैन ने लिखा, 'सभी सुपरस्टार एक साथ.' दूसरे ने लिखा, 'भाई गर्व है.' सलमान खान के बहुत से फैंस ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ समय बिताने पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है. बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं.
अक्षय कुमार ने 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बॉक्स ऑफिस टकराव और बायकॉट विवाद पर की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं