रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' को सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करने पहुंचे. जहां उन्होंने घरवालों की क्लास ली, जिसमें स्काउट, लव गिल और बुली गैंग समेत कई कंटेस्टेंट्स के मुद्दों पर भी बात की गई.लेकिन आने वाले एपिसोड में बिग बॉस 20 और मजेदार होने वाला है क्योंकि स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी नजर आने वाली हैं और स्काउट को कंफ्रंट करते हुए नजर आएंगे. हालांकि अगर लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तोगुल्लू और काजी तौकीर की किस्मत चमक गई जब रोहित शेट्टी ने उन्हें शो के बाद काम का ऑफर दिया.
रोहित शेट्टी ने गुल्लू और काजी को दिया ऑफर
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में रोहित शेट्टी काजी तौकीर और गुल्लू से इम्प्रैस नजर आए. वहीं दोनों को शो के बाद ऑफर दे दिया. दरअसल, गुल्लू यानी कुशाल तंवर के वन लाइनर्स से इम्प्रेस होकर रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी का ऑफर दे दिया. जबकि काजी तौकीर को उनकी अपकमिंग फिल्म में एक रोमांटिक गाने का ऑफर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BIGG BOSS 20: ROHIT SHETTY MAKES BIG OFFERS TO GULLU & QAZI! • Rohit Shetty offers Khatron Ke Khiladi to Gullu aka Kushal Tanwar after being impressed by his one-liners. • Rohit Shetty also promises Qazi Touqeer a romantic song in one of his films.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 24, 2026
लव और स्काउट का मुद्दा
रोहित शेट्टी ने कहा कि बाहर से देखने पर उनका ये बर्ताव बिल्कुल गलत लग रहा है. रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से कहा, "लवप्रीत गिल, जब स्काउट आपके पैरों, हाथों, गर्दन की मालिश करता है, तो यह टीवी पर देखने में सही नहीं लगता है. तुम स्काउट से पीठ की मालिश करने के लिए कहती हो, वो तुम्हारी पिंडलियों की मालिश कर रहा है. ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है.इस पर स्काउट कहता है, ये तो मैं हर किसी के साथ करता हूं, माही दी ने भी मुझसे कहा था, मैंने उनके भी किया था." रोहित ने जवाब दिया, "स्काउट! बाहर जो दिख रहा है, बाहर जो महसूस हो रहा है, मैं बस वही बता रहा हूं. ये बिल्कुल गलत लग रहा है."
वीकेंड का वार पर पहुंचीं स्काउट की गर्लफ्रेंड
Promo Alert! Kaashvi SCHOOLs Love & Scout OP! Kaashvi tells Scout, “Agar aapko 1% bhi izzat hai, toh draw a line and cut her off!” https://t.co/JrsvvyuDF6
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 24, 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी नजर आईं, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में वह स्टेज पर आकर कहती हैं, कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय, मैं लव से एक मिनट बात करना चाहूंगी. क्या आप सच में आप अपने मुंहबोले भाईयों के साथ भी ऐसा करते हो. इस पर लव कहती हैं, मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मेरे पेन हो रहा है. इस पर काश्वी कहती हैं, और तन्मय आपने कैसे सोचा कि तुम मुझे उससे कंपेयर कर सकती हो. क्या टेकिंग केयर. अगर घर वाली फिलींग चाहिए थी तो आपको घर पर बैठना था. मुझे बहुत बकवास फील हो रहा है. अगर आपमें एक पर्सेंट भी इज्जत है. तो लाइन ड्रॉ कर दो और उन्हें अलग कर दो.
दरअसल, स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. शुरुआत में दोनों ने खुद को भाई-बहन बताया था लेकिन शो के दौरान उनके बीच काफी कोजी पल देखे गए हैं. हाल ही में स्काउट द्वारा कंबल के अंदर लव गिल के पैरों की मसाज करने और लव द्वारा स्काउट को गले लगाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं.
ये भी पढ़ें- 30 साल पुराना गाना, दुल्हन की तरह सजीं करिश्मा कपूर को साजन सलमान खान का इंतजार, उदित-अलका की आवाज में हिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं