शादी-ब्याह के माहौल में गाने-बजाने का माहौल रहता है. हर छोटी छोटी रस्म पर गाने होते हैं. फिल्मी गानों के अलावा लोकगीत भी ऐसे रहे हैं जो लंबे समय तक जश्न के माहौल का हिस्सा रहे. इनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्मों में ऐसे गाने बनने लगे जो कि लोकगीतों से प्रेरित दिखे. आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें राजस्थान की भाषा की खुशबू आती है लेकिन माहौल शादी का है तो ये केवल राजस्थान तक सीमित नहीं रहा बल्कि देशभर में खूब पसंद किया और आज तक भी ऐसा गाना दोबारा नहीं बना जो इसकी जगह ले सके.
हम बात कर रहे हैं साल 1995 में आई फिल्म दुश्मनी के गाने 'बन्नो तेरी अखियां' की. ये गाना पूरी तरह से दुल्हन की तारीफ में लिखा गया है. बन्नो शब्द का मतलब होता है दुल्हन. गाने में दुल्हन के नाक-नक्श और गहनों की खूबसूरती के बारे में डिटेल में बात की गई है. हर एक लाइन के साथ बताया जा रहा है कि उसकी हर एक चीज कितनी खास है. चाहे माथे का टीका हो या उसे ब्याह कर ले जा रहा दूल्हा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह गाना सिर्फ तारीफ नहीं करता, बल्कि दुल्हन की पूरे श्रृंगार और उसकी खूबसूरती को बहुत ही प्यार भरे अंदाज में पेश करता है. यही वजह है कि यह गाना शादियों में महिला संगीत में जरूर गाया जाता है. गाने में आनंद-मिलिंद का संगीत बहुत ही देसी है. गाने में ढोल, नगाड़े और ट्रेडिशनल ताल का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह फिल्मी होते हुए भी लोकगीत जैसा लगता है. सपना अवस्थी की आवाज में एक मधुरता और ताकत है. उनकी आवाज में गाया यह गाना अपनी तरफ खींचता है.
इस गाने का बेसिक ट्यून पारंपरिक शादी के गानों से ली गई थी. यही वजह है कि यह फिल्म से बाहर निकल शादियों में भी खूब पॉपुलर हो गया. तनू वेड्स मनु रिटर्न्स में भी इसी ट्यून पर “बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी” गाना बना, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. बात करें 'बन्नो तेरी अंखियां' की तो इस गाने में मनीषा कोईराला नजर आई थीं. उनकी सादगी और मासूम सी खूबसूरती ने इस गाने पर चार चांद लगा दिए. शादियों का यह गाना उत्तर भारत में खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की शादियों में खूब गाया जाता है.
बन्नो तेरी अंखियां के लिरिक्स
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा मुखड़ा
हो हो हो
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा झुमका लाख का रे
बन्नो तेरा झुमका आ आ
बन्नो तेरा झुमका लाख का रे
बन्नो तेरी झांझर है हजारी
बन्नो तेरी झांझर है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी मुंदरी लाख की रे
बन्नो तेरी मुंदरी आ आ आ
बन्नो तेरी नथनी
लाख की रे
बन्नो तेरी नथनी
है हजारी
बन्नो तेरी नथनी लाख की रे
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा जोड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा जोड़ा आ आ आ
बन्नो तेरा जोड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा टीका है हजारी
बन्नो तेरा टीका है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा बन्ना लाख का रे
बन्नो तेरा बन्ना आ आ आ
बन्नो तेरा बन्ना लाख का रे
बन्नो तेरी जोड़ी है हजारी
बन्नो तेरी जोड़ी है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा मुखड़ा आ आ आ
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं