विज्ञापन

दलेर मेहंदी के साथ बदसलूकी पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, भाई मीका सिंह ने दिया ये रिएक्शन

दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में परफॉर्म करने पहुंचे थे. यहां मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज पर चढ़कर दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया था.

दलेर मेहंदी के साथ बदसलूकी पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, भाई मीका सिंह ने दिया ये रिएक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब नया अपडेट सामने आया है. दलेर मेहंदी के समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे उनके भाई और सिंगर मीका सिंह ने अब मंत्री सुबोध उनियाल के माफी मांगने पर प्रतिक्रिया दी है. मीका ने कहा कि वह इस बात की तारीफ करते हैं कि दलेर मेहंदी पाजी से जुड़ी घटना के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है. अब उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो जाएगा.

मीका सिंह ने अपने बयान में कहा, मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि दलेर मेहंदी पाजी से जुड़ी घटना के लिए सुबोध उनियाल ने माफी मांगी है. कलाकारों और उनकी इज्जत का सम्मान करना बहुत जरूरी है. दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है और हर कलाकार सम्मान का हकदार है. मुझे उम्मीद है कि हम इस घटना को पीछे छोड़कर आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे.

मीका के इस बयान से पहले वह मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जता चुके थे. उन्होंने मांग की थी कि मंत्री दलेर मेहंदी के सामने मंच पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें. अब सुबोध उनियाल के माफी मांगने की बात सामने आने के बाद मीका ने सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने साफ किया है कि कलाकारों के सम्मान को लेकर उनकी चिंता अहम थी और वह चाहते हैं कि इस घटना को पीछे छोड़कर सभी आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले से जुड़ा है. यहां दलेर मेहंदी लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही सिंगर की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी ठीक से गाना नहीं गा रहे हैं और लिप-सिंकिंग के जरिए परफॉर्म कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सिंगर शराब पीकर कार्यक्रम में आए थे. मंत्री की इन टिप्पणियों के बाद विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने खुलकर उनका समर्थन किया. मीका ने कहा कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया. उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया गया, जिससे दलेर मेहंदी की छवि को नुकसान पहुंचा.

यह भी पढ़ें: तमिल सिनेमा का हीरो नंबर-1, कोई नहीं तोड़ पाया इसका रिकॉर्ड, अब 75 की उम्र में दी 700 करोड़ की फिल्म

इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका सिंह ने कहा, जिस तरह से दलेर मेहंदी को सबके सामने डांटा गया, वह गलत था. किसी कलाकार से गलती होती है तो उसे सम्मान के साथ समझाया जा सकता है. मंच पर माइक लेकर इस तरह किसी कलाकार को अपमानित करना सही तरीका नहीं है. मेरी मंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन मैं चाहता हूं कि दलेर मेहंदी पर लगाए गए आरोपों को लेकर मंत्री अपनी गलती स्वीकार करें और माफी मांगें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daler Mehndi, Subodh Uniyal, Entertainment, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com