- सलमान खान ने शेयर की राखी सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें
- खान परिवार ने शानदार अंदाज में मनाई राखी
- सलमान खान की फोटो हुई वायरल
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार बीते दिन पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकारों में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. हर किसी ने खास अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट किया. हाल ही में राखी सेलिब्रेशन से जुड़ी सलमान खान (Salman Khan) की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान और परिवार के बाकी सदस्य राखी बांधे नजर आ रहे हैं. सलमान खान की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सलमान खान (Salman Khan) ने राखी सेलिब्रेशन (Rakhi Celebration) से जुड़ी ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है. भाईजान की इन तस्वीरों को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही लोग एक्टर की इन फोटो को लेकर खूब तारीफें भी कर रहे हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि सलमान खान के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्यों की कलाई पर भी राखी बंधी हुई है. ऐसे में वह अपनी राखी दिखाते हुए पोज बनाए नजर आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को राखी की बधाई भी दी. उन्होंने लिखा, "रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयां."
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने खेती करते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया था. इन वीडियो में कहीं सलमान खान खेत में बुआई करते हुए तो कहीं ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे. लॉकडाउन की शुरुआत से ही एक्टर अपने पनवेल फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं. वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और एक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं