सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. तैमूर अली खान बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं. इसी क्रम में तैमूर की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है. इस फोटो में वे अपने पापा यानी सैफ अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं. बता दें, सैफ अली खान और उनके लाडले तैमूर इस समय साउथ अफ्रीका में अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों की जो फोटो सामने आई है, उसने लोगों के दिलों को जीत लिया है.
वायरल हो रही फोटो में सैफ और तैमूर को देखा जा सकता है. इस तस्वीर में दोनों जीप के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. जहां सैफ जीप का सहारा लेकर खड़े हैं, वहीं तैमूर अली खान जीप के ऊपर बैठे हैं. गौरतलब है कि सैफ अली खान को घूमने-फिरने का बहुत शौक है और वे अक्सर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जाते हैं. इस फोटो में तैमूर और सैफ के बीच बॉन्डिंग भी देखते ही बन रही है. दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करता देख फैन्स भी खुश हो गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

हाल ही में सैफ को एयरपोर्ट पर करीना कपूर, तैमूर और जेह के साथ स्पॉट किया गया था. होली सेलिब्रेशन के बाद सैफ-करीना वेकेशन मनाने निकल गए थे. बात करें वर्क फ्रंट की तो विक्रम वेधा सैफ की आखिरी फिल्म थी और जल्द ही वे आदिपुरुष में नजर आएंगे. वहीं लाल सिंह चड्ढा करीना की लास्ट फिल्म थी, जिसमें वे आमिर खान संग नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं