- रिचा चड्डा का वीडियो वायरल
- रिचा चड्डा का फोटो वायरल
- रिचा चड्डा की टी-शर्ट पर बनी थीं अंबेडकर की फोटो
रिचा चड्डा (Richa Chadha) अकसर अपनी खास अंदाज और बेबाक बोल के लिए जानी जाती है. एक बार फिर से रिचा ने ऐसा कुछ किया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल बात यह है कि रिचा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. फोटो जर्नलिस्ट उन्हें देखते ही उनकी फोटो कैप्चर करने लगे लेकिन रिचा भी किसी से कम थोड़ी हैं जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा अपनी टी- शर्ट के तरफ दिखाते हुए पोज देने लगी. और रिचा की टी-शर्ट पर बाबा साहेब अंबेदकर की फोटो बनी थी. रिचा की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजीसे वायरल हो रही है और फैंस उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
रिचा चड्डा (Richa Chadha) का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. अभी हाल ही में रिचा ने योगी आदित्यनाथ के ऊपर कमेंट किया था जिसकी वजह से वह खासा सुर्खियां बटोर रहीं थी. 2 अक्टूबर के दिन योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में चरखा चला रहें थे तो इस पर रिचा ने कमेंट करते हुए लिखा- याद आएंगे तो गांधी ही. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कितने भी ट्रेंड तुम खरीदो, जिस पैसे से खरीदोगे, उसपर गांधी की ही तस्वीर होगी.
रिचा चड्डा (Richa Chadha) बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं गैंग्स ऑफ वासेपुर और फुकरे जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा पहले मनवा चुकी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं रिचा चड्डा, एक्टर अली फजल के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं